उधमसिंहनगर पुलिस का मोटरसाइकिल चोरों पर प्रहार लगातार जारी थाना काशीपुर क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार ,चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद

Spread the love

उधमसिंहनगर पुलिस का मोटरसाइकिल चोरों पर प्रहार लगातार जारी थाना काशीपुर क्षेत्र से तीन शातिर चोर गिरफ्तार ,चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद

कोतवाली काशीपुर पर पंजीकृत मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मुकदमा FIR नंबर 591/2023 धारा 379 भादवि तथा मुकदमा एफआईआर संख्या 562/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात के अभियोंगो के सफल तत्काल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर महोदय द्वारा निर्देश जारी किए गए थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे CCTV कैमरों की मदद लेते हुए करीब 50 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालने के उपरांत सुरागरसी पतारसी के आधार पर रात्रि में तीन अभियुक्तों को चोरी की कुल 6 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 34, 411, 414 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आजमाने न्यायालय पेश किया जा रहा है।

अपराध करने का तरीका अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि वह तीनों दोस्त हैं तीनों ही नशे के आदी हैं अपने इसी नशे के खर्चे के शौक को पूरा करने के लिए साप्ताहिक बाजारों, बैंक्विट हाल के बाहर पार्किंग व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से रैकी करने के पश्चात मोटरसाइकिल चोरी कर लेते थे और उसकी नंबर प्लेट तोड़कर सुनसान जगह पर छिपा लेते थे। माहौल शांत होने पर अपनी जरूरत के मुताबिक मोटरसाइकिल को औने पौने दामों पर बेचकर पैसे आपस में बराबर बांट लेते थे ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. मौ० आकिन पुत्र सईद अहमद निवासी मौ०बांसफोड़ान थाना काशीपुर जनपद उधमसिंहनगर

2. मौ0 नावेद पुत्र मौ० यासीन निवासी उपरोक्त

3. फैजान पुत्र मौ(0) इकबाल निवासी करबला बस्ती मौ० अल्ली खां थाना काशीपुर

बरामदा मोटर साइकिल

1. मोटरसाईकिल होंडा साईन व रंग रेड ब्लैक चेचिस नंबर ME4JC735DH8001756 FIR N. 591-2023 धारा 379भादवि से संबंधित।

2. मो0सा0 एचएफ डीलक्स बिना नंबर के चेचिस नंबर MBL HA7151H9D03026 FIR N.562-2023 से संबंधित

3- मो0सा0स्पलैंडर व रंग ब्लैक सिल्वर के चेचिस नंबर HAW114MHE5507 4-मो0सा0 हीरो होंडा।

4.स्पलैंडर प्लस बिना नंबर व रंग काला सिल्वर चेचिस नंबरMBLHA10BWGHA70321

5- पैशन प्लस हीरो होंडा व रंग रैड सिल्वर चेचिस नंबर 04J09C30050।

6- मो0सा० बजाज सीटो 100 व रंग सिल्वर रेड काला चेचिस नंबर DUFBLL28202।

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रुद्रपुर। श्री गुरुनानकदेव जी के 554 वें प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन का पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व समाजसेवी संजय ठुकराल ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

रुद्रपुर में मिलेंगी मैक्स हॉस्पिटल वैशाली की सेवाएं, किडनी के मरीजों को देखेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर