अलका पाल राजस्थान कांग्रेस की ऑब्जर्वर बनी

Spread the love

अलका पाल राजस्थान कांग्रेस की ऑब्जर्वर बनी

काशीपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, AICC द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पीसीसी सदस्य अलका पाल को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान में कांग्रेस आब्जर्वर नियुक्त किया गया। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान की रतनगढ़ विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त करते हुए अलका पाल से आशा व्यक्त की, वह कर्नाटक की तरह राजस्थान में भी पार्टी के लिए अपना योगदान देंगी। पीसीसी सदस्य व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल पूर्व में भी कर्नाटक की मैसूर लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभाओ में आब्जर्वर के रूप में कार्य कर चुकीं है। जिसमें से पांच विधानसभा में कांग्रेस को विजय मिली थी। राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर अलका पाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर्र सिंह रंधावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी वेणुगोपाल, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूर्व की तरह कांग्रेस पार्टी को अपना राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगी। राजस्थान में आब्जर्वर के रूप में वह शीघ्र ही राजस्थान पीसीसी कांग्रेस के द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार राजस्थान रवाना होंगी।

More From Author

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत  अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के दर्जनों नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया तथा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

समस्याएं लेकर आए लोग,समाधान लेकर चेहरे पर मुस्कान के साथ लौटे  ट्रांजिट कैंप में महापौर जनता दरबार में सैकड़ों लोगों को मिली राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभः विकास शर्मा  पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय कैंप भी लगाया

रूद्रपुर। नगर निगम की बोर्ड की बैठक में आज पूर्व बैठक में पारित हुए सभी प्रस्तावों का आज पुनः अनुमोदन किया गया।

धूमधाम से निकल गई ध्वज यात्रा 11 अक्टूबर से प्रारंभ होगी प्रभु श्री राम जी की लीला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *