काली फ़िल्म लगे वाहनों पर उधमसिंहनगर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, 265 वाहनों का किया चालान।
(राजीव गौड़ )उधम सिंह नगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉ मंजूनाथ टीसी महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों व यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाकर काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। महोदय के आदेशानुसार जनपद के समस्त थानों, यातायात पुलिस एवं सीपीयू द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत लगभग 265वाहनों का चालान कर रुपये संयोजन शुल्क 134500वसूला गया व वाहनों से काली फिल्म हटाई गई। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।