अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

जुगनू खान काशीपुर। अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर भाजपा प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि एक ओर भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं भाजपा सरकार के ही संरक्षण प्राप्त लोग इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हैं। कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एमपी चौक पर प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरफ ध्वस्त हो चुकी है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ को नारा देनी वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिसॉर्ट में प्रदेश की बेटी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में शफीक अहमद अंसारी, अरुण चौहान, अलका पाल, विमल गुड़िया, नितिन कौशिक, सचिन नाडिग एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, माजिद अली, इंदूमान, अजीता शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, इलियास माहिगीर, राजू छीना, मंसूर अली, मंसूर अली मंसूरी, मिर्जा अजीम बैग, अफसर अली, रोशनी बेगम, अब्दुल सलीम एडवोकेट, फिरोज हुसैन, मौहम्मद हनीफ गुड्डू, सुभाष पाल, रवि ढींगरा, संजय सेठी, मौहम्मद आरिफ सैफी पार्षद आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

More From Author

ग्राम महेशपुर में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने किया लोकार्पण विधायक बोले महेशपुर में सड़क, नाली, मंदिर सौंदर्यीकरण सहित लगातार कराए जा रहे विकास कार्य

भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संगठन भीम आर्मी छात्र फेडरेशन द्वारा सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर में पहली बार आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौतम जी एवं विकास कुमार एवं वासित भाई विजय कुमार आजाद समाज पार्टी के जिला महासचिव सुरेश कुमार भारती एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट राजेंद्र सिंह एवं भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं भीम आर्मी छात्र फेडरेशन सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज के सदस्यों द्वारा पहली बार हरमन कौर को उपसचिव के पद पर चुनाव में खड़ा किया गया और भारी मतों से हरमन कौर द्वारा 530 वोटो की बढ़त बनाते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की. जय भीम जय संविधान

जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त की अध्यक्षता में शनिवार को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में मासिक स्टाफ बैठक सम्पन्न हुई

आप ने फूंका पुलकित आर्य का पुतला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *