महिलाओं ने महापौर को बांधी राखी  लंबी उम्र और समृद्धि की दी शुभकामनाएं  महापौर ने उपहार देकर निभाया फर्ज

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह

 

महिलाओं ने महापौर को बांधी राखी
लंबी उम्र और समृद्धि की दी शुभकामनाएं
महापौर ने उपहार देकर निभाया फर्ज

रूद्रपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शहर के प्रथम नागरिक महापौर विकास शर्मा को सैकड़ों महिलाओं ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की। महापौर ने हर एक राखी को भावपूर्वक स्वीकार करते हुए न केवल आशीर्वाद लिया, बल्कि सभी महिलाओं को साड़ी, मिष्ठान्न और उपहार भेंटकर भाई का फर्ज भी निभाया।

रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है, यह भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह त्योहार नारी शक्ति को सम्मान देने, रिश्तों की गरिमा बनाए रखने और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। एक धागा, जब बहन भाई की कलाई पर बांधती है, तो उसमें स्नेह, सुरक्षा, विश्वास और आशीर्वाद के चार पवित्र सूत्र जुड़ जाते हैं। महापौर ने आगे कहा कि यह देखकर मन प्रसन्न होता है कि महिलाएं परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज में भाईचारे और सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ कर रही हैं। यह पर्व हमें याद दिलाता है कि हमारी संस्कृति में नारी केवल श्रद्धा का नहीं, बल्कि संरक्षण और शक्ति का प्रतीक भी है। समाज में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना ही रक्षाबंधन की सच्ची भावना है।

महापौर ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी दुनिया में ऐसे पारंपरिक त्योहार हमारे जीवन को भावनात्मक ऊर्जा और सामाजिक स्थायित्व प्रदान करते हैं। रक्षाबंधन जैसे पर्व ’परिवार को जोड़े रखते हैं, और नई पीढ़ी को हमारे मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी बहनों को इस प्रेमभरे बंधन के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से विमला बसंत, पूजा गर्ग, पुष्पा अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, मंज बंसल, सुमन बंसल, शोभा अग्रवाल, सुनीता गोयल, संजू गुप्ता, शिखा, उषा श्यामपुरिया, शिखा अग्रवाल, सीमा गोयल, सरिता अग्रवाल, सीमा गुप्ता, ममता शर्मा, सुमन, किरण जिंदल, प्रीति बंसल, पूजा, प्रेमा श्यामपुरिया, अंकिता मित्तल, ललिता बंसल, कमला अग्रवाल, विमला गोयल, बीमा जैन, उमा जिंदल, मीरा बंसल, स्मिता जैन, उषा अग्रवाल, रेनू गोयल, अदिति, राज शर्मा, दीपा शर्मा आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

More From Author

धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का माध्यमः विकास शर्मा – श्रीमद् भागवत कथा का हवन-भंडारे के साथ हुआ समापन

आजादनगर ओम पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में बाढ़ पीड़ितों लोगो को भोजन उपलब्ध करवा दिया गया है