उत्तराखंड उच्च न्यायालय को 9 वे न्यायाधीश के रूप में आलोक मेहरा मिले शुक्रवार को लेंगे शपथ ग्रहण अधिवक्ताओं पर खुशी की लहर

Spread the love

उत्तराखंड उच्च न्यायालय को 9 वे न्यायाधीश के रूप में आलोक मेहरा मिले शुक्रवार को लेंगे शपथ ग्रहण अधिवक्ताओं पर खुशी की लहर

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल के अधिवक्ता आलोक मेहरा बने हाई कोर्ट के न्यायाधीश
नैनीताल। नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक मेहरा को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उच्च न्यायालय बार संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
देश के कानून मंत्री ने बुधवार देर शाम आलोक मेहरा को न्यायाधीश बनाए जाने की घोषणा की। उच्चतम न्यायालय की कोलेजियम ने अक्टूबर 2023 में उनकी नियुक्ति की संस्तुति की थी, लेकिन मामला पिछले 15 महीनों से लंबित था।
अब राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद उनके न्यायाधीश बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
संभावना जताई जा रही है कि उनका शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

भाकियू युवा ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता संजय तिवारी, उपखंड अधिकारी दिनेश गुरुरानी के साथ बैठक कर स्मार्ट मीटर को लेकर विस्तृत चर्चा की। अधीक्षण अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि स्मार्ट मीटर से सही रीडिंग एवं सटीक बिलिंग के साथ विद्युत बिलिंग पर बेहतर नियंत्रण रखने का काम करेगा। स्मार्ट मीटर के स्थापना के साथ प्रत्येक उपभोक्ता को मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया जाएगा जिसके माध्यम से उपभोक्ता हर घंटे अपनी विद्युत खपत को देख पाएगा, स्मार्ट मीटर के स्थापना के उपरांत बिल की रीडिंग/ बिल ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा, मैन्युअल रीडिंग लेते समय गलत रीडिंग लेने पर अधिक धनराशि के गलत विद्युत बिल से उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या समाप्त हो जाएगी, खराब मीटर बदलवाने एवं गलत विद्युत बिल को सुधारने हेतु उपभोक्ता को विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, उपभोक्ता द्वारा घर से बाहर जाने पर भी उसके द्वारा घर पर होने वाली विद्युत खपत को मोबाइल ऐप के माध्यम से देखा जा सकता है, उपभोक्ता विद्युत खपत को देखकर आवश्यकता अनुसार अपनी विद्युत खपत पर नियंत्रण कर सकता है, उपभोक्ता को क्षेत्र में होने वाली विद्युत कटौती की सूचना भी पूर्व में मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अधिकारियों को कहा कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी आयोजित कर पहले जनता के भ्रम को दूर करते हुए उन्हें स्मार्ट मीटर से होने वाले फायदे को बताए तभी उन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य करें। जिससे स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर बताकर राजनीतिक करने वाले लोगों की मंशा को जनता पहचान सके।