उत्तराखंडः अतिक्रमण हटाने के दौरान एएसआई की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Spread the love

उत्तराखंडः अतिक्रमण हटाने के दौरान एएसआई की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

उत्तराखंडः अतिक्रमण हटाने के दौरान एएसआई की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

 

पुलिस के लिए दुखद खबर है। मंगलवार को कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान श्यामपुर थाने में एएसआई वीरेंद्र सिंह गुंसाई की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

बता दें कि अपर उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह गुंसाई मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के कंडारा गांव के निवासी थे। उनका परिवार कई वर्षों से गुमानीवाला, ऋषिकेश में निवास कर रहा है। वीरेंद्र सिंह गुंसाई श्यामपुर थाना क्षेत्र में तैनात थे। मंगलवार सुबह वे ड्यूटी पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे थे।

 

स्थानीय अधिकारियों की देखरेख में चल रही कार्रवाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े। तत्काल मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

भट्ट फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट की अध्यक्ष पद पर ताज पोशी

प्रदेश में कहीं भी अनटैप्ड सीवरेज या औद्योगिक अपशिष्ट जल ड्रेन में प्रवाहित न हो:नायब सिंह सैनी