राजीव कुमार ब्यूरो चीफ
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में किसान के खेत से हैरो चोरी करने वाले दो युवको को गदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चोरी की हैरो व घटना में प्रयुक्त टैक्टर ट्राली बरामद।
वादी विपुल विश्वास उर्फ भोला पुत्र स्व० गोकुल विश्वास नि० पिपलिया नं० 1 थाना गदरपुर जिला उधमसिंहनगर द्वारा थाना गदरपुर में दाखिला तहरीरी सूचना बाबत उसके ग्राम सूरजपुर स्थित खेत में रखे हैरो को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने ले जाने के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR N0. 123/ 2025 धारा 305(ए) /331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
उपरोक्त चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण कर व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर निर्देशित किया गया था। जिसपर थाना गदरपुर पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध /पुलिस अधीक्षक काशीपुर जनपद उधम सिह नगर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के कुशल पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, कर मुखबिर तैनात किये गये थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्त 1- सौरभ कुमार पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम रायभूड़ थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, उम्र-25 वर्ष 2- किशन लाल पुत्र स्व0 श्री मोती लाल निवासी ग्राम सूरजपुर नम्बर-01 थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-45 वर्ष के कब्जे से आज वादी मुकदमा की चोरी हुई हैरो मशीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद ट्रैक्टर महिन्द्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI रंग लाल, बिना नम्बर प्लेट के साथ अन्तर्गत धारा 303 (2)/317 (2) बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण— 1- सौरभ कुमार पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम रायभूड़ थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, उम्र-25 वर्ष 2-किशन लाल पुत्र स्व0 मोती लाल निवासी ग्राम सूरजपुर नम्बर-01 थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र-45 वर्ष
बरामदगी का विवरण
चोरी हुई हैरो मशीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद ट्रैक्टर महिन्द्रा अर्जुन अल्ट्रा-1 555 DI रंग लाल, बिना नम्बर प्लेट
पुलिस टीम—
1. जसवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष , थाना गदरपुर 2. उ0नि0 पवन जोशी ( प्रभारी चौकी महतोष) थाना गदरपुर 3. कानि0 1312 कुन्दन सिंह थाना गदरपुर 4-कानि0 114 कुन्दन सिंह थाना गदरपुर