राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh भारतीय सेना के मध्य कमान और उत्तराखण्ड सब एरिया के तत्वावधान में उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सैन्य अस्पताल, देहरादून में आयोजित ‘‘मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर’’ में शामिल हुए।

Spread the love

राजीव कुमार

 

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh भारतीय सेना के मध्य कमान और उत्तराखण्ड सब एरिया के तत्वावधान में उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सैन्य अस्पताल, देहरादून में आयोजित ‘‘मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर’’ में शामिल हुए।

25 दिसंबर 2024 को शुरू हुए इस शिविर में मुख्य सर्जन ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नेत्र रोग विभाग, आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल), नई दिल्ली से विशेषज्ञ सर्जनों की एक कुशल टीम ने एमएच देहरादून के नेत्र सर्जनों के साथ मिलकर अत्याधुनिक उपकरणों और प्रीमियम इंट्रा ओकुलर लेंस का उपयोग करके जरूरतमंद पूर्व सैनिकों के मोतियाबिंद की सर्जरी की। राज्यपाल की प्रेरणा और मार्गदर्शन में इस कैंप में कई सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को नेत्र ज्योति लाभ मिला। इस शिविर में 600 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया और इनमें से 230 से अधिक लोगों की मोतियाबिंद सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

उन्होंने मेडिकल टीम के समर्पण और विशेषज्ञता की सराहना की। उन्होंने कहा की इस प्रकार का शिविर मानवता की सेवा का सच्चा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं, उनके परिजनों की देखभाल करना हमारा दायित्व है। उन्होंने अपने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए भारतीय सेना की विशेष रूप से सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि नेत्र सर्जनों द्वारा प्रदर्शित कार्य दक्षता और देखभाल सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं (एएफएमएसएफ) के उच्च मानकों और उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इस शिविर के संचालन तथा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के जीवन में बदलाव लाने में उनके असाधारण प्रयासों के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, डीजीएएफएमएस, और आर्मी मेडिकल कोर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मरीजों को मुफ्त दवाएं और चश्मे वितरित किए, उनका मनोबल बढ़ाया और आंखों की देखभाल के महत्व पर जोर दिया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रूद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रचार रथ हुआ रवाना ।

ब्रेकिंग न्यूज़ – रुद्रपुर वार्ड नंबर 2 से पार्षद पद के लिए राजेश यादव ने की निर्दलीय दावेदारी रुद्रपुर बहुत जोर और दम लगाने के बाद वार्ड नंबर 2 निर्दलीय प्रत्याशी राजेश यादव जी जोरो सोरों से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे