सबके सहयोग से स्मार्ट सिटी का विजन होगा साकारः विकास शर्मा  महापौर ने इन्द्रा कालोनी और आदर्श कालोनी में निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

सबके सहयोग से स्मार्ट सिटी का विजन होगा साकारः विकास शर्मा
महापौर ने इन्द्रा कालोनी और आदर्श कालोनी में निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार शाम र्वाउ 36 आदर्श कालोनी घास मण्डी में पार्षद जितेन्द्र शर्मा के साथ नाला निर्माण एवं डिवाईडर के सौंदर्यीकरण कार्य का नायरिल फोड़कर शिलान्यास किया इसके अलावा इन्द्र कालोनी वार्ड नं. 34 में भी पार्षद इन्द्रजीत सिंह के साथ डिवाईडर के सौंदर्यीकरण कार्य का भी भारी जनसमूह की मौजूदगी में शिलान्यास किया। इस अवसर पर दोनों स्थानों पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा का वार्डवासियों ने जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।

शिलान्यास काय्रक्रमों में महापौर वि कास शर्मा ने आठ माह की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही शहर के विकास का विजन भी रखा। उन्होंने कहा कि आठ माह में नगर निगम कई उपलब्धियां हासिल की है। चार बड़े पुरस्कार अब तक नगर निगम को मिल चुके हैं। स्वच्छता की रैकिंग में नगर निगम ने ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया है। महापौर ने बताया कि शहर के वार्डों में 56 विकास कार्यों के टेंडर नगर निगम ने जारी किये थे जिनमें से अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं। सभी वार्डों में दलगत भावना से उपर उठकर विकास कार्य कराये जा रहे हैं। हाल ही में बोर्ड की बैठक में 70 से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये हैं, इन विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जायेगी और विकास कार्य जनता को समर्पित किये जायेंगे। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और उनके आशीर्वाद से 33 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिनमें गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण ट्रांजिट कैम्प में रजत जयंती पार्क, अटरिया मार्ग पर सड़क चौड़ीकरणप और भूमिगत नाले का निर्माण, गंगापुर रोड का चौड़ीकरण सहित कई बड़ी योजनायें शामिल हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूद्रपुर हुंचकर इन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

महापौर ने कहा कि रूद्रपुर को प्रदेश का नंबर वन शहर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए किये जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर भी साफ नजर आ रहा है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ साथ नगर निगम बहुआयामी संस्था के रूप में जनता को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। हमने इन आठ महीनों में शहर की तस्वीर बदलने का प्रयास किया है लेकिन शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना तभी साकार होगा जब शहर के लोग भी अपनी भूमिका का निर्वहन जिम्मेदारी से करेंगे। महापौर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेवारी नहीं बल्कि शहर के प्रत्येक नागरिक को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैंकने वालों के खिलाफ अब नगर निगम अभियान चला रहा है, ऐसे लोगों पर चालान की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सड़क पर कूड़ा फैंकने वालों के फोटो जो भी नगर निगम को उपलब्ध करायेगा उसे बकायदा ईनाम भी दिया जायेगा।

महापौर ने कहा कि शहर हित में कुछ कड़े कदम उठाने से भी नगर निगम पीछे नहीं हटेगां अतिक्रमणकारियों के खिलाफ भी नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। मुख्य मार्गों के साथ साथ अब गली मोहल्लों में भी अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बस्तियों में नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर भी सख्ती से लगाम लगाने के लिए नशा माफियाओं के अवैध निर्माणोें का ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा माफियाओं को शहर में पनपने नहीं दिया जायेगां।

इस अवसर पर पार्षद जितेश कुमार, पार्षद इन्द्रजीत सिंह, जगदीश सुखीजा, परवेज खान, भोला सुखीजा, हरबंस, राजीव कुमार, जुगल किशोर गुप्ता, चन्द्रपाल अरोरा, चन्द्रप्रकाश, रामसिंह, राम चंदर, सुरेन्द्र सिंह, मुलाखराज, कश्मीर लाल, अमरीक सिंह, पुष्पा रानी, किशन लाल, प्रकाश शर्मा, पुष्पा रानी, किशन लाल, गौतम, भोला सुखीजा, गौरव गांधी, बॉबी गोस्वामी, बलजीत सिंह, विजय तोमर, कविता रानी, मोनू बेदी, लेखराज ठुकराल, राजू गुम्बर, युवगराज रघुवंशी, राजीव चावला, विकास कुकरेजा, भगवान दास, आशा रानी, ज्योति कुकरेजा, रागिनी आनन्द, प्रवीन गोयल, बंटी, मक्कड़, रोहित नागपाल, अक्षय गुम्बर, नरेश राजपूत, नितिन सागर, सोनू गगनेजा आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने किरतपुर में एनएच 74 से उत्तर प्रदेश की सीमा को जाने वाले मार्ग के सतह सुधार के कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ किया

*भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद कास्य प्रतिमा विधायक शिव अरोरा ने कराई स्थापित* *विधायक बोले भगत सिंह चौक का बदला स्वरूप! जल्द होगा भव्य रूप से प्रतिमा का अनावरण* रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने किया अपना वादा पूरा भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की आदम कद की कास्य प्रतिमा की गई स्थापित। विधायक शिव अरोरा बोले भगत सिंह चौक मुख्य बाजार का दिल कहा जाता है जो अनेको प्रदर्शन कार्यक्रम का दशकों से साक्षी रहा है उस भगत सिंह चौक जो काफ़ी जर्जर हाल में था उसका सौंदर्यकरण उनके द्वारा विधायक निधि से करवाया गया साथ ही पर्यटन विभाग के माध्यम से विधायक शिव अरोरा ने एक बहुत सुन्दर आदम कद की कास्य प्रतिमा शहीद भगत सिंह की लगवाने की घोषणा उनके द्वारा की गई थी जो भगत सिंह चौक पर विधायक शिव अरोरा ने 7 कुंटल वजनी 20 लाख की लागत से कास्य प्रतिमा व प्रतिमा स्थल सौंदर्यकरण का कार्य इसमें किया जाना है, साथ ही विधायक ने कहा यह ऊधम सिंह नगर जिले में पहली कास्य प्रतिमा होंगी जो इतनी खूबसूरत ओर भव्य है शायद आस पास ऐसी पहली प्रतिमा भगत सिंह चौक पर स्थापित की गई है जो रुद्रपुर क्षेत्र के लिये गौरव की बात है। मुख्य बाजार में भगत सिंह चौक जो एक नये स्वरूप में नजर आयेगा, अब शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगने से ओर भव्य दिव्य नजर आयेगा, आज प्रतिमा स्थापित की गई है जल्द भव्य व बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। विधायक शिव अरोरा के भगत सिंह चौक पहुँचने पर विभिन्न समाजिक सगठनो गुरुद्वारा कमेटी, व्यापारी सहित अनेको लोगो ने आभार व्यक्त किया विधायक अरोरा के कार्य की सरहाना की। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से इस कार्य में समय लगा लेकिन अंत में भगत सिंह चौक शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से व बाकि शेष कार्य पूर्ण होते ही बहुत सुन्दर ओर भव्य नजर आने वाला है, बाजार आने वाले लोगो के लिये यह आकर्षण का केंद्र होगा, जबकि पूर्व में भगत सिंह चौक की हालत जर्जर थी जानवर गंदगी वहाँ नजर आती थी मगर वर्तमान में भगत सिंह चौक की तस्वीर बदल चूकि है विधायक शिव अरोरा ने कहा विधायक बनने के बाद से मेरी इच्छा थी भगत सिंह चौक की तस्वीर बदलनी चाहिए ओर जनता के आशीर्वाद से यह कार्य हमने कर दिखाया है। इस दौरान, नरेश ग्रोवर,सुरमुख सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, हरजीत सिंह, अरुण चुघ, हर्बन्स चुघ, केवल बत्रा, अशोक गुम्बर, मोहित बत्रा, मनीष गोस्वामी, रजनीश ग्रोवर, मनोज मदान, अमित नारंग, मोहित चड्डा, पवन गाबा, मयंक कक्कड़, मुकेश पाल, वासु गुम्बर, आदि लोग मौजूद रहे।