बाजपुर ब्लॉक के टांडा गोरु मे टीबी कैंप मे 76 महिला और पुरषों के चेस्ट एक्सरे, 111 की हुई टीबी स्क्रीनिंग।

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

बाजपुर ब्लॉक के टांडा गोरु मे टीबी कैंप मे 76 महिला और पुरषों के चेस्ट एक्सरे, 111 की हुई टीबी स्क्रीनिंग।

बाजपुर। राज्य को टीबी जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त बनाने की मुहीम अब गांव गांव जाकर विधिक सेवा प्राधिकरण और टीबी टीम ने बाजपुर ब्लॉक के टांडा गोरु मे एक फ्री कैंप का आयोजन किया जिसमें महिला और पुरुष के 76 चेस्ट एक्सरे और 111 की टीबी स्क्रीनिंग की गयी। टीबी की जांच के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही 100 डेज कार्यक्रम के तहत गांवों में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

बाजपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत टांडा गोरु में आयोजित हुए कैंप में 111 ग्रामीणों की टीबी की जांच हुई। वहीं 76 लोगों के चेस्ट के एक्सरे किए गए।राज्य सरकार की विशेष टीबी मुक्त राज्य अभियान मे जोरो शोरो पर काम हो रहा है जिसमें गांव गांव जा कर टीबी की जांच की जा रहीं हैं। टीबी कैंप के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य कैंप मे विशेष रूप से जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशों पर टीबी कैंप मे जिला विधिक प्राधिकरण पी एल वी ने हिस्सा लिया जिसमें उन्होंने लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए। जमा लोगो को टीबी से बचाव के उपाय बताये।

आज ग्राम पंचायत विक्रम पुर में टांडा गोरु मे 100 डेज़ टीबी कैंपिंग का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्री गुरप्रीत जी द्वारा की गई।
इस कैंप में उपस्थित अधिकारी एवं कार्यकर्ता सीएचसीओ निशा जहां एस टी एस अजीत कुमार सुरेंद्र सिंह, प्रधानध्यपाक पंकज विश्नोही, पिएलवी शशि गुप्ता, पिएलवी शिवानी मौजूद रहे

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

महापौर दीपक बाली ने सीमा चौहान के दर्जा राज्य मंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी

महापौर के एक्शन के बाद गैस वितरण की नई व्यवस्था लागू  एजेंसी पर अब नहीं होगी मारामारी, घर-घर पहुंचेगा सिलेण्डर  गैस वितरण के लिए जारी हुआ नया रोस्टर