

राजीव कुमार गौड
उधम सिंह नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में की गई।
वॉइस ओवर
पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान फुलसूगा चौराहे से लगभग 200 मीटर पहले एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में भूरे रंग का थैला लेकर आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो थैले से 803 ग्राम चरस बरामद की गई।
पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र इन्द्र कुमार निवासी ग्राम नरतोला, पोस्ट नरतोला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल, उम्र 38 वर्ष बताया।
पुलिस ने अभियुक्त को मौके पर ही धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत समय 15:34 बजे हिरासत में ले लिया। मामले में थाना ट्रांजिट कैंप में FIR संख्या 06/2026 दर्ज की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र
उप निरीक्षक मनोज जलाल
कांस्टेबल 1153 चन्दन सिंह
कांस्टेबल 262 नन्दन राम
एंकर एंड
उधम सिंह नगर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
—
