एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख– करीब 03 लाख रूपये के स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर कुलदीप गिरफ्तार

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख– करीब 03 लाख रूपये के स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर कुलदीप गिरफ्तार

नानकमत्ता पुलिस की त्वरित कार्यवाही से शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 19.80 ग्राम स्मैक बरामद

बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब ₹03 लाख

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद उधम सिंह नगर  मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार अवैध नशा/ नशा तस्करों के विरुद्ध चलाई जा रही अभियान के तहत थाना नानकमत्ता पुलिस  दौराने चेकिंग यह महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम द्वारा कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर (उम्र 20 वर्ष) को 19.80 ग्राम स्मैक/हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में FIR No. 02/2026 धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अन्य नशा तस्करों के नाम भी बताए गए हैं, जिनके विरुद्ध शीघ्र ही कठोर कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम–पता
1️⃣ कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला, थाना नानकमत्ता, जिला ऊधम सिंह नगर

 

बरामदगी
01 प्लास्टिक की पन्नी में 19.80 ग्राम स्मैक/हैरोइन
अनुमानित बाजार कीमत  करीब ₹03 लाख

पुलिस टीम
1️⃣ उ0नि0 मनोज जोशी
2️⃣ उ0नि0 संजय कुमार
3️⃣ का0 01114 नवीन जोशी
4️⃣ म0कानि0 1100 विद्या रानी

More From Author

विधायक शिव अरोरा की नये साल पर रुद्रपुरवासियो क़ो बड़ी सौगात, जनवरी माह में लगेगा टेंडर! मोदी मैदान में होगा स्टेडियम निर्माण रुद्रपुर के युवाओं का सपना हुआ सकार मोदी मैदान में खेल का बनेगा स्टेडियम

अंकिता हत्याकांड पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेसी सबूत बताओ आक्रोश रैली का रुद्रपुर में किया आयोजन, विशाल प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाकर दर्ज कराया विरोध विधायक शिव अरोरा बोले उत्तराखंड की दिवंगत बेटी अंकिता पर झूठ की राजनीति करने वाली कांग्रेस के चहरे क़ो जनता करेगी बेनक़ाब

जेसीज में 12वीं के विद्यार्थियों का शुभकामनाओं के साथ विदाई समारोह