एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख  05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें और स्मैक बरामद

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख  05 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें और स्मैक बरामद

 

कोतवाली सितारगंज पुलिस की कार्रवाई  01 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
गोठा निवासी जोगेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल UK06-U-1281 चोरी होने पर सितारगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया।
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर 29 अक्तूबर की रात पुलिस ने आरोपी गौतम सिंह कुँवर (उम्र 23 वर्ष, निवासी कल्याणपुर सिसौना, सितारगंज) को खटीमा हाईवे के पास से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नानकमत्ता क्षेत्र से एक और बाइक चोरी करने की बात कबूल की।
दूसरी मोटरसाइकिल UK06AL – 4107 उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से बरामद की गई। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

 

कोतवाली काशीपुर पुलिस की सफलता  01 इनामी / मफ़रूर अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत
काशीपुर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त कुलवंत सिंह उर्फ पोला पुत्र हरभजन सिंह, निवासी ग्राम शिवपुरी ठोटुपुरा थाना केलाखेड़ा (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
यह अभियुक्त एफआईआर नं. 483/2024 धारा 115(2)/324(4)/351(2)/352/3(5)/309(4) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित था।इस मामले में तीन अभियुक्त पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

थाना नानकमत्ता पुलिस की कार्रवाई  01 नेपाली युवक गिरफ्तार, स्मैक बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नेपाल निवासी राजेन्द्र औड उर्फ राजू (उम्र 30 वर्ष) को नानकमत्ता डैम किनारे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से पारदर्शी पन्नी में रखी 2.06 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन 1.94 ग्राम) बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध FIR NO-197/2025 धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

 

थाना नानकमत्ता पुलिस की एक और सफलता  02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत नानकमत्ता पुलिस ने 29 अक्तूबर 2025 को सुनखुरी बैरियर के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1️⃣ अनुज सिंह राना पुत्र स्व. प्रेम सिंह राना, निवासी चांदपुर थाना खटीमा, उम्र 23 वर्ष
2️⃣ बृजेश सिंह राना पुत्र बादाम सिंह, निवासी दिया थाना खटीमा, उम्र 26 वर्ष , दोनों अभियुक्त FIR NO-195/2025 धारा 303(2) BNS से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल UK06BL-2160 के साथ पकड़े गए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीमों को सतर्क रहकर कार्य करने और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख  करीब ₹8 लाख की अफीम के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार थाना गदरपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता

नगर निगम में शुरू हुई श्रम कार्ड बनाने की सुविधा उत्तराखंड में इस सुविधा को शुरू करने वाला रूद्रपुर पहला नगर निगम बना