ट्रांजिष्ट कैम्प मे सस्ता गल्ला दुकान का विधायक शिव अरोरा ने किया निरक्षण, लोगो की लम्बी लाइने देख हुऐ नाराज, विधायक बोले ट्रांजिष्ट कैम्प मे बढ़ेगी सस्ता गल्ला की दुकाने, जल्द करेंगे जिला अधिकारी से मुलाक़ात

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

ट्रांजिष्ट कैम्प मे सस्ता गल्ला दुकान का विधायक शिव अरोरा ने किया निरक्षण, लोगो की लम्बी लाइने देख हुऐ नाराज, विधायक बोले ट्रांजिष्ट कैम्प मे बढ़ेगी सस्ता गल्ला की दुकाने, जल्द करेंगे जिला अधिकारी से मुलाक़ात

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र के भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगो व कार्यकर्त्ता संग ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र मे संचालित सस्ता गल्ला की दुकान का निरक्षण किया, जहाँ बताया गया 5 हजार से अधिक राशन कार्ड धारको को सस्ता गल्ला दुकान स्वामी द्वारा राशन वितरण किया जाता है, तो वही लम्बी लम्बी कतार देख विधायक शिव अरोरा दुकान स्वामी पर काफ़ी नाराज हुऐ।
विधायक शिव अरोरा ने लाइन मे खड़े महिलाओ, बुजर्गो से वार्ता की जिसके बाद जानकारी मे आया तीन तीन दिन तक लोगो को राशन लाइन मे लगना पड़ता है तब जाकर उनकी बारी आती है जिससे रोज दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व श्रमिकों को काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है घंटो धूप मे खड़े होने के बाद तब जाकर राशन उपलब्ध हो पाता है।
वही विधायक शिव अरोरा ने सस्ता गल्ला स्वामी को उनकी वितरण प्राणली पर खासा नाराजगी जाहिर की।
विधायक शिव अरोरा ने सख्त हिदायत दी की आमजन की सुविधा के लिये यहाँ कोई पुख्ता इंतजार नही है लोग धूप मे लम्बी कतारों मे खड़े है ओर उनके नंबर आने मे कई दिन लग जाते है उन्होंने वितरण काउंटर बढ़ाने के दुकान स्वामी को स्पष्ट निर्देश दिये।
साथ ही विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर एसडीएम से दूरभाष पर वार्ता कर कहा ट्रांजिष्ट कैम्प जो घनी आबादी वाला क्षेत्र है यहाँ एक सस्ता गल्ला दुकान पर 5000 से अधिक कार्ड धारक है ऐसे मे लोगो को खासा दिक्कत का समना करना पढ़ रहा है यह डिपो की संख्या बड़ाई जानी चाहिए, वही विधायक शिव अरोरा कहा उन्होंने जिला अधिकारी से इस गंभीर विषय को लेकर मंगलवार को मुलाक़ात का समय निर्धारित किया है जिसमे वह यहाँ के लोगो के साथ जिला अधिकारी से वार्ता करेंगे ओर ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र मे राशन डिपो की संख्या बढ़ाने व वितरण मे आ रही समस्या को लेकर मुलाक़ात करेंगे।
विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्री राशन योजना का लाभ हर गरीब को मिले ओर उनको ऐसी कठिनाई का सामना न करना पड़े उसके लिये स्थायी निष्कर्ष निकाला जायेगा, ट्रांजिष्ट कैम्प क्षेत्र मे जल्द सस्ता गल्ला की दुकान बढ़ाई जायेगी। जिससे लोगो को उनके नजदीक के क्षेत्र मे राशन उपलब्ध हो सके ओर लम्बी लम्बी कतारों मे न लगना पड़े।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

शहीदी नगर कीर्तन में प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी रहेंगे उपस्थित… त्रिलोक सिंह चीमा

विधायक शिव अरोरा ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियो का अपने कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत