‘रन फॉर यूनिटी’ ने दिया देशभक्ति और एकता का संदेश महापौर और डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रन फॉर यूनिटी’ ने दिया देशभक्ति और एकता का संदेश
महापौर और डीएम ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

रूद्रपुर। देश के लौह पुरुष और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज रूद्रपुर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर विकास शर्मा और जिलाधिकारी नितिन भदौरियां ने आवास विकास स्थित पटेल पार्क में संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम से पहले सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गये और उनके जीवन तथा योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रन फॉर यूनिटी की शुरूआत पटेल पार्क से हुई और यह दौड़ स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने जोरदार देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने अपने जीवन में देश की एकता और अखंडता के लिए जितना योगदान दिया, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। आज जब हम उनकी जयंती मना रहे हैं, हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना होगा। हमें यह संदेश फैलाना है कि छोटे-छोटे प्रयास भी राष्ट्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्कूली बच्चों के माध्यम से यह संदेश आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेगा और देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगा।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में आज रन फॉर यूनिटी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। सरदार पटेल के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि देश सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और एकजुटता ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है। आज के दिन हम सभी मिलकर यही संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहेंगे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की एकता को मजबूती प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर उप-जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ. अमृता शर्मा, ऋचा सिंह, तुषार सैनी, अभय प्रताप सिंह, रविंद्र जुआठा, गौरव पांडेय, कार्यक्रम संयोजक बिट्टू चौहान, भाजपा जिला महामंत्री तरुण दत्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकरला, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, विजय तोमर, ममता जीना सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला श्रीमती इंदिरा गाँधी की पुण्यतिथि यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गाँधी पार्क स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर और उन्हें नमन कर मनाई गई

सरदार पटेल के आदर्श सभी के लिए प्रेरणादायीः विकास शर्मा पटेल जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर आयोजित