मेयर प्रत्याशी बनने पर विकास शर्मा का जोरदार स्वागत रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी बनाये जाने पर विकास शर्मा का कई वार्डों में जोरदार अभिनंदन किया गया

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

मेयर प्रत्याशी बनने पर विकास शर्मा का जोरदार स्वागत

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी बनाये जाने पर विकास शर्मा का कई वार्डों में जोरदार अभिनंदन किया गया

। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विकास शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

नगर निगम क्षेत्र प्रीत विहार में राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने मेयर प्रत्याशी का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद किया। वहीं समाज सेवी रवींद्र शर्मा ने अपने निवास स्थान पर तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मेयर प्रत्याशी बनने पर विकास शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रमों में मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभायेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर भी खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता और आम जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा जीत का रिकार्ड बनाने जा रही है। भाजपा के पक्ष में चल रही लहर से विरोधियांे के हौंसले पस्त हो चुके हैं।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

कांग्रेस समर्थित भुवन पांडे के लिए रंजीत रावत ने संभाला मोर्चा रामनगर । कांग्रेस की आंतरिक खींचतान के कारण भले भुवन पांडे को पार्टी का सिंबल नहीं पाया

मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं तमिलनाडु मिनी गोल्ड संगठन के तत्वाधान में दिनांक 28 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक सेलम तमिलनाडु में आयोजित