रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के नजूल, दानपत्र और सीलिंग भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने और उन्हें विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय में भेंट की।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर के नजूल, दानपत्र और सीलिंग भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे हजारों परिवारों को मालिकाना हक प्रदान करने और उन्हें विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से सचिवालय में भेंट की।

इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को विस्तृत ज्ञापन सौंपा, जिस पर आनंद वर्धन ने राहत की उम्मीद जताते हुए सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में श्री ठुकराल ने बताया कि रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, विभिन्न वार्डों और मलिन बस्तियों में लगभग 70 प्रतिशत से अधिक नागरिक नजूल, दानपत्र या सीलिंग भूमि पर निवास कर रहे हैं। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा मानचित्र स्वीकृति न होने के कारण इन परिवारों को विद्युत संयोजन देने से लगातार इंकार किया जा रहा है, जिससे हजारों परिवार गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक आदेश इन बस्तियों में निवासियों के लिए जीवन कठिनाई का कारण बन गया है।

पूर्व विधायक ने स्मरण दिलाया कि उनके विधायक कार्यकाल में 10 दिसंबर 2016 को नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड कराने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन उच्च न्यायालय द्वारा इसे निरस्त कर देने से बस्तियों के निवासियों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है। ठुकराल ने कहा कि नजूल भूमि पर पिछले 40-40 वर्षों से रह रहे नागरिकों को वर्तमान नजूल नीति के तहत मालिकाना हक मिलना असंभव हो गया है, और उन्हें नए विद्युत संयोजन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनके परिवार अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि रुद्रपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित होने के बाद अन्य राज्यों से आए हजारों श्रमिक अस्थायी रूप से दानपत्र और सीलिंग प्रभावित भूमि पर रह रहे हैं। इन परिवारों के पास मालिकाना हक न होने के कारण उनका जीवन अत्यंत कठिन और असुरक्षित हो गया है। ठुकराल ने जिलाधिकारी उधमसिंहनगर के 31 मई 2023 के आदेश को भी रद्द करने की मांग की, जिसमें अतिक्रमित भूमि पर निवास कर रहे लोगों को विद्युत संयोजन न देने के निर्देश दिए गए थे।

पूर्व विधायक ने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि नजूल नीति को पुनः प्रभावी बनाया जाए, और बीस वर्षों से अधिक समय से इन तीन प्रकार की भूमि पर निवास कर रहे परिवारों को मालिकाना हक/फ्रीहोल्ड उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएँ। साथ ही, उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण के 24 नवंबर 2025 के आदेश को समाप्त कर प्रभावित परिवारों को राहत देने का आग्रह किया।

श्री ठुकराल ने कहा कि यदि राज्य सरकार व्यापक जनहित में निर्णय लेती है, तो रुद्रपुर की हजारों झुग्गी, झोपड़ी और मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवार सम्मानजनक जीवन जी पाएंगे और उन्हें स्थायी सुरक्षा और स्वामित्व प्राप्त होगा।

मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने ठुकराल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही इस मामले का समाधान निकालने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे और रूद्रपुरवासियों को न्यायसंगत राहत दिलाने का प्रयास करेंगे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

नशा जितना शक्तिशाली दिखता है, उससे कई गुना अधिक शक्तिशाली हमारी मातृशक्ति-गाबा

विधायक शिव अरोरा के प्रयास लाये रंग जिला अधिकारी से वार्ता के बाद प्राधिकरण ने संशोधित आदेश किया जारी नजूल, दानपात्र पहले से मकान बनाकर रह रहे 30 हजार परिवारों क़ो बिजली कनेक्शन हेतु मानचित्र स्वीकृत कराने की अनिवार्यता क़ो किया समाप्त