


राजीव कुमार गौड़
रुद्रपुर । रम्पुरा वार्ड संख्या 23 स्थित कटोरी मंदिर से शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भी विशेष रूप से शिरकत की और श्रद्धालुओं का हौसला बढ़ाया। कलश यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा और ऐसे अनुष्ठान हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। ठुकराल ने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश कोली, राम सेवक कोली, पूरन लाल पप्पू, सिया राम, धर्मपाल, सुनील चुघ, राजू गुप्ता, आनंद शर्मा, गोविंद, सुरेश, केरू मण्डल, शिव कुमार, सुरेश, तुलाराम, मीलाल भगत, ओमप्रकाश, अरुण, दीपक, कल्लू, कांती कोली और महिलाओं में विद्या रानी, पप्पू कोली, कमला, कंचन, पुष्पा, किरण, राजरानी, मुन्नी देवी, रामा देवी, सुनीता, मुस्कान, पायल, अन्नू, कुसुम, गीता, राम प्यारी, सीमा, मोर कली, राम कली, उषा, त्रिवेणी, भूरी देवी, शिवानी, कोमल, चंदा, सावित्री, माया देवी, विमला, आशा और शरबती सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
