रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने विकास शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है

Spread the love

राजीव कुमार

 

रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने विकास शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है

 

विकास शर्मा बेदाग नेता हैं और राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले हैं। उनका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करीबी होने का फायदा रुद्रपुर निगम क्षेत्र में रहने वालों का अवश्य लेना चाहिए। बालकाल से विकास शर्मा आरएसएस से जुड़ गए थे। उन्होंने संघ की प्रथम वर्ष की शिक्षा भी ली। वर्ष 2000 में छात्रसंघ से राजनीति करने वाले विकास शर्मा 2001 तक छात्र महासंघ के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 2002 में उनका चयन भारतीय जनता युर्वा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में हुआ। 2003 से 2007 तक वो भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रहे हैं। 2007 में भाजपा ने उनकी संघर्षपूर्ण राजनीति को देखते हुए भाजयुमो बेरोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया। 2010 से 2013 तक वो भाजयुमो के रुद्रपुर जिला अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद 2016 तक भाजयुमो के विभाग संयोजक की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद का प्रतिनिधि का दायित्व निभाने का मौका मिला। 2020 से वोल लगातार अभी तक व्यापार मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिद्दत से निभा रहे हैं। 2020 में ही उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल का सदस्य बनाया गया है।
भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा की गिनती जुझारु और संघर्षशील नेताओं में की जाती है। भाजयुमो बेरोजगार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक रहते हुए उन्होंने सिडकुल में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए 10 हजार युवाओं के साथ सिडकुल का घेराव कर लिया था। असंगठित श्रमिकों और कर्मचारियों का शोषण रोकने और उन्हें मुख्यधारा से जोडऩे के लिए कर्मचारी और श्रमिक संगठनों का गठन कराया। भाजयुमो में विभिन्न पदों पर रहते हुए विकास शर्मा ने जनता के द्वार कार्यक्रम चलाकर केेंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम आदमी तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। अटल चौपाल के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियोंं से त्वरित निस्तारण कराया। जिससे आम आदमी की मुश्किल आसान हुई। अटल खाद्यान योजना को सफल बनाने के लिए सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मनमानी रोकने के लिए विकास शर्मा आगे आए और मनमानी करने वाले कोटा धारकों के खिलाफ अभियान चलाकर छापामार कार्रवाई कराई। इससे गरीब उपभोक्ताओं को उनका हक दिलाया। कोराना काल में जब भाई ही भाई के पास नहींजा रहा था। गरीबों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट था तब विकास शर्मा ने घर-घर जाकर खाना और राशन का वितरण किया। लगातार 45 दिनों तक मेडिकल कालेज में आने वाले रोगियों को मास्क, सैनिटाइजर, चाय, नाश्ता और खाने की व्यवस्था कराई। चिकित्सकों के सहयोग से मेडिकल कालेज में रोगियों को भर्ती कराने में विकास शर्मा हमेशा मोदी के दूत की तरह खड़े रहते थे। विकास शर्मा की ये सारी खूबियां उन्हें औरों से अलग बनाती है। क्योंकि बाकी दलों के नेता सिर्फ चुनाव के समय ही जनता के बीच आते हैं और झूठे वादे करके जनता को ठगने का काम करते हैं।

ललित मिगलानी
मीडिया प्रभारी
नगर निगम क्षेत्र रुद्रपुर

More From Author

जेसीज में अन्तर्विद्यालयी गुरबाणी शबद-गायन प्रतियोगिता का आयोजन जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में गुरुपर्व के अवसर पर अन्तर्विद्यालयी गुरबाणी शबद प्रतियोगिता के नौवें संस्करण का आयोजन किया गया। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी के प्रयास एवं मार्गदर्शन से जेसीज पब्लिक स्कूल में इस प्रकार की प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स० हरविन्दर सिंह, स० विरेन्द्र सिंह चड्ढा, स० दिलराज सिंह बाजवा, स० सुरमुख सिंह, बाबा सुखचैन सिंह, बाबा विक्रमजीत सिंह, स० गुरमीत सिंह गाबा, स० बलजीत सिंह गाबा श्री गुरूसिंह समा रुद्रपुर सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों तथा समस्त शिक्षकों का स्वागत करते हुए गुरू की महिमा पर प्रकाश डाला। इस प्रतियोगिता में ब्लूगिंग डेल्स स्कूल रुद्रपुर, जी.आर.डी. स्कूल धौलपुर, एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, मॉम्स प्राइड स्कूल रुद्रपुर, क्रिमसन स्कूल रुद्रपुर, गुरुकुल इंटरनेशन स्कूल हल्द्वानी, जी.डी. गोएनका स्कूल रुद्रपुर, ऑक्सफोर्ड स्कूल रुद्रपुर, गुरुनानक एकेडमी नानकमत्ता, श्री दशमेश स्कूल बाजपुर, मिल्टन एकेडमी बिलासपुर, नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा, जीनियस ग्लोबल एकेडमी बाजपुर, गुरुकुल स्कूल किच्छा, जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर एवं मरदाना एकेडमी रुद्रपुर सहित 20 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। ज्ञानी हरजिंदर सिंह (एस.जी.पी.सी) अमृतसर स० जसवंत सिंह (बरेली) स० प्रभु सिंह (हल्द्वानी) निर्णायक मंडल के सदस्य थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, द्वितीय स्थान एमेनिटी स्कूल रुद्रपुर एवं गुरुकुल स्कूल किच्छा, तृतीय स्थान श्री दशमेश स्कूल बाजपुर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. जसकीरत सिंह बजाज एवं उनकी टीम के द्वारा लगभग 350 अभिभावको, विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा स्टाफ का निःशुल्क नाड़ी परीक्षण द्वारा रोगों की जाँच एवं उनका एक्यूप्रेशर पद्धति द्वारा निदान किया गया। स० हरविन्दर सिंह ने सभी को गुरुपर्व की बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा कि आज के बदलते हुए परिवेश में मूल्यपरक शिक्षा की आवश्यकता को समझते हुए विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जेसीज विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनाने के साथ-साथ सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना बनाये रखने के लिए प्रेरित करता है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों का समावेश करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई चुनाव प्रबंधन समिति निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह संयोजक संयोजक, गजेन्द्र प्रजापति सह संयोजक बने

भाजपा मेयर प्रत्याशी श्री विकास शर्मा ने घर घर जाकर प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान शुरु किया