रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर सिडकुल उद्योग परिवार की ओर से धूमधाम से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल शामिल हुए।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर सिडकुल उद्योग परिवार की ओर से धूमधाम से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने गणपति बप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर ठुकराल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से सिडकुल उद्योग परिवार द्वारा गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, यह वास्तव में एक सराहनीय पहल है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। गणेश जी की कृपा से निश्चित ही सभी के जीवन में खुशहाली और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने आगे कहा कि गणपति उत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक भागीदारी का भी माध्यम है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज संगठित होता है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हम सभी को मिलकर इस परंपरा को और सशक्त बनाना चाहिए। इस अवसर पर संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा,अध्यक्ष अरुण टॉंक, उपाध्यक्ष संजय सिंघल, महामंत्री अजय तिवारी, पीबीएस रावत, सीए हरनाम चौधरी, महेश सुगुरू, मनोज क्सेना, श्रीकर सिन्हा, ललित मोहन जोशी, प्रदीप सांगवान, आर.के. माहेश्वरी, आशुतोष शर्मा, संदीप पांडे, राजेश छिब्बर, अनिल द्विवेदी, दीपक गुप्ता, आनंद पाल, राजेंद्र कुमार, जयंत क्सेना, अरविंद चौधरी, दीपक सोनी, विनोद शर्मा, देव अरोरा, अनुज अरोरा, अरविंद यादव, संजय सिंह, सोहन सिंह, प्रमोद यादव, विवेक गर्ग, नफीस अहमद, लक्ष्य अग्रवाल, मनींदर सिंह, सुनील, देवेंद्र गगवार, राहुल सूद, सेल्व कुमार, अशोक कुमार सिंह, संजीव अग्रवाल, अशोक शर्मा, सुभाष माहिया, तेजराम सहित बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

बाईपास चौड़ीकरण की जद में आ रहे व्यापारियों ने महापौर से लगाई गुहार -त्यौहारों तक कार्यवाही स्थगित करने और पुनर्वास की मांग

रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर सिडकुल उद्योग परिवार की ओर से धूमधाम से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल शामिल हुए।