राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में संत कबीर मंडल की ओर से गंगापुर रोड स्थित फुलसुंगा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्र का नेतृत्व नगर निगम महापौर विकास शर्मा ने किया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर और ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदेमातरम’ के नारों के साथ पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बनाते रहे।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दक्ष चौक से मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा, पूर्व महापौर रामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू और जिला संयोजक बिट्टू चौहान ने संयुक्त रूप से किया। यात्रा दक्ष चौक से शुरू होकर रायल इन्क्लेव, देव होम, कौशल्या वाटिका, कौशल्या इन्क्लेव, सर्वेश्वरी इन्क्लेव, नंद विहार, बत्रा कॉलोनी, कस्तूरी वाटिका, विजय लक्ष्मी कॉलोनी समेत विभिन्न कालोनियों से होकर पुनः दक्ष चौक पर आकर संपन्न हुई। मार्ग में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्र का स्वागत किया। जगह-जगह फूल बरसाए गए और बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।
इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं तो इसका श्रेय उन वीर सपूतों को जाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। भगत सिंह, चंद्रशेऽर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने न केवल अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी, बल्कि पूरे देश में स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्वलित की।
महापौर ने आगे कहा आज भी हमारी सीमाओं पर तैनात वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिन-रात कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में वही त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत करना है। स्वतंत्रता दिवस तक इस तरह की रैलियां जारी रहेंगी ताकि हर नागरिक तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के महत्व को महसूस कर सके। देश प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह संधू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बिट्टू चौहान, मोर सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, नवीन पांडे, भीमसेन भगत, रचित सिंह, केके त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, पीके जसवंत रंधावा, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती ममता त्रिपाठी, श्रीमती पिंकी चतुर्वेदी, श्रीमती अर्चना राय, नरेंद्र चौहान, आशीष यादव, रजत बिष्ट, शिवम यादव, अंश गिरी, अंकित गिरी, स्नेह चंद, वीरू कोली, चंद्रपाल, विशाल गंगवार, सचिन छाबड़ा, जितेंद्र मौर्य, राजकुमार कोली, डालचंद, देव मेनन, अशोक विश्वास, पंडित समीर गौड़, विजय सिंह तोमर, विक्की राघव, दीपक गंगवार, नरोत्तम सिंह, अर्पित, अंकित सिंह, सुनील सिंह, सतपाल गंगवार, सोनू, मदन शर्मा, समीर गौर, भीमसेन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।