रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र आम के बाग में एक युवक गले में फंदा लगा लटका देख राहगीरों की भीड़ लग गई।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र आम के बाग में एक युवक गले में फंदा लगा लटका देख राहगीरों की भीड़ लग गई।

Fulsungee वार्ड नंबर 01 में आज एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना ट्रांजिट कैंप के निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे तथा समाजसेवी सुशील गाबा मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है।

सोमवार की सुबह करीब सात बजे गंगापुर रोड स्थित आम के बाग में पेड़ पर एक युवक को लटका देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बीच आस पास गांव के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच सूचना पर थाना ट्रांजिट कैंप के निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभिषेक अरोरा पुत्र स्वर्गीय चंद्रभान उम्र 25 वर्ष निवासी फुलसुगी वार्ड 01 के रूप में हुई।
मृतक के भाई अरुण अरोरा ने इस मामले की गहराई से जांच की माँग की. रोते रोते उसने कहा कि उसका भाई एक खुशहाल जीवन जी रहा था. वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता.

समाजसेवी सुशील गाबा ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी एवं थाना ट्रांजिट कैंप के निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे से वार्ता कर इस मामले की असली तह तक जाने का अनुरोध किया.

इस दौरान राकेश कालरा, जावेद अख्तर, अमन पोपली, राजेन्द्र छाबड़ा, शिवांग छाबड़ा आदि मौजूद थे.

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

सिटी क्लब की नई कार्यकारिणी हुई निर्विरोध घोषित! विधायक शिव अरोरा ने उपाध्यक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक बल्लू, उपसचिव नरेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष मनीष गगनेजा को दी शुभकामनायें

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही भाजपा सरकारः विकास शर्मा