रूद्रपुर। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने ट्रेनिंग सेंटर में गौ रक्षा दल द्वारा आयोजित गौ पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गौ पूजन किया

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

रूद्रपुर। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने ट्रेनिंग सेंटर में गौ रक्षा दल द्वारा आयोजित गौ पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गौ पूजन किया

 

। इस दौरान गौ रक्षा दल के सदस्यों न मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा का समर्थन करते हुए जोरदार स्वागत किया और उन्हें जीत की अग्रिम बधाई। भाजपा प्रत्याशी ने विधायक शिव अरोरा सहित भाजपा नेताओं के साथ टेªनिंग सेंटर क्षेत्र में घर घर वोट भी मांगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते कहा कि धामी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां तुष्टिकरण की राजनीति करती है वही भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर देश हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा सनातन धर्म का अपमान करते हैं, जनता कांग्रेस की मानसिकता को अच्छी तरह समझती है, और कांग्रेसियों के मंसूबों का कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि निकाय चुनाव रूद्रपुर शहर के भविष्य का चुनाव है जनता को तय करना है कि उन्हें कैसा भविष्य चाहिए । कांग्रेस का कमजोर नेतृत्व चाहिए या फिर सीएम पुष्क सिंह धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर का विकास।

भाजपा प्रत्याशी ने गौ रक्षा दल द्वारा की जा रही गौ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं है, उन्होंने कहा कि शहर में गौशाला निर्माण के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। मेयर बनने के बाद सड़कों पर घूमने वाले आवारा गौवंशीय पशुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे।

आ अवसर पर विधायक शिव अरोरा, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर,राकेश सिंह ,प्रमोद शर्मा,रजनी रावत,सुनील ठुकराल, पंकज बंगाली, देव शर्मा,हरजीत राठी,मोहित कक्कड़,मयंक कक्कड़, किरन विर्क ,बब्बू दीपक शर्मा, गगन मुंजाल,गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष विराट आर्य,नगर अध्यक्ष सुनील सनातनी राकू, जिला मंत्री राधे राजा सनातनी, मुकुल सक्सैना, विक्रांत राठौर, आशु सनातनी, विशाल कोली, धीरज बंसल, आकाश यादव ,ललित यादव, हरीश यादव, विक्की यादव, पवन यादव, कपिल यादव, प्रेम सैनी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

ललित मिगलानी
मीडिया प्रभारी

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

रूद्रपुर। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने ट्रेनिंग सेंटर में गौ रक्षा दल द्वारा आयोजित गौ पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर गौ पूजन किया।

जनता के आशीर्वाद से पूरा होगा स्वच्छ,समृद्ध एवं विकसित रुद्रपुर का संकल्पः विकास शर्मा विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ने किया चुनाव कार्यालयों का उदघाटन