रूद्रपुर। रम्पुरा स्थित कटोरी मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य ज्योति प्रज्वलित करके किया

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

रूद्रपुर। रम्पुरा स्थित कटोरी मंदिर में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य ज्योति प्रज्वलित करके किया। जागरण में भजन गायकों ने पूरी रात मां भगवती का गुणगान कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान प्रस्तुत किए गए मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते नजर आए। शुभारंभ के अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भक्ति और जागरण के आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में धार्मिक चेतना का विस्तार होता है। उन्होंने मां भगवती से सभी नगरवासियों के कल्याण और सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से कांति कोली, पूरन लाल पप्पू, सिया राम, धर्मपाल, राजू गुप्ता, गोविंद, सुरेश, केरू मण्डल, शिव कुमार, सुरेश, तुलाराम, मीलाल भगत, ओमप्रकाश, अरुण, दीपक, कल्लू, विद्या रानी, पप्पू कोली, कमला, कंचन, पुष्पा, किरण, राजरानी, मुन्नी देवी, रामा देवी, सुनीता, मुस्कान, पायल, अन्नू, कुसुम, गीता, राम प्यारी, सीमा, मोर कली, राम कली, उषा, त्रिवेणी, भूरी देवी, शिवानी, कोमल, चंदा, सावित्री, माया देवी, विमला, आशा और शरबती सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने अतिनिर्धन गरीब परिवारों को मिलने वाली विकलांग, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन विगत तीन माह से ना मिलने के विषय को लेकर जिला अधिकारी से की मुलाक़ात! जिला अधिकारी ने अगले 48 घंटे मे समाज कल्याण विभाग को पेंशन खाते मे हस्तांतरित करने के दिये निर्देश

रूद्रपुर। ग्राम खटोला में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेजबान खटोला टीम ने जयनगर को 22 रनों से पराजित कर खिताबी जीत हासिल की। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

रूद्रपुर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संजय नगर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा का मूल मंत्र: विकास शर्मा  महापौर विकास शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ