रूद्रपुर। कुर्मी महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश, जिला और महानगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रूद्रपुर। कुर्मी महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश, जिला और महानगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया

केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी।

कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन ट्रांजिट कैंप में केंद्रीय महामंत्री मनोहर लाल गंगवार के आवास पर किया गया बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश, जिला, महानगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पूर्व सभासद ओमप्रकाश गंगवार को संरक्षक मनोनीत किया गया इसके अलावा प्रदेश संयोजक भगवान दास गंगवार, प्रदेश संयोजक जीवन राम, प्रदेश संयोजक संजीव गंगवार,प्रदेश संयोजक हुकुम सिंह ,जिला अध्यक्ष महेश गंगवार,जिला महामंत्री लोकपाल गंगवार,महानगर अध्यक्ष महेंद्र गंगवार,महानगर महामंत्री चोखेलाल गंगवार को बनाया गया केन्द्रीय अध्यक्ष ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कुर्मी समाज से एकजुट होने का आहवान किया उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जायेगा उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जो भी राजनैतिक दल कुर्मी समाज के व्यक्ति को चुनाव मैदान में उतारेगा कुर्मी महासभा उसे अपना पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनायेगी उन्होने कहा कि कुर्मी समाज को अपने वोट की ताकत को समझने की जरूरत है। आज बड़ी संख्या में शहर में कुर्मी समाज के लोग निवास कर रहे हैं, लेकिन सभी अलग अलग बिखरे हुए हैं। सभी लोग एक मंच पर आकर खड़े हों तो बड़ी ताकत बन सकते हैं और निकाय में प्रतिनिधित्व हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कुर्मी समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए मुहिम चलायेगा।।

More From Author

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान एडीजी प्रशासन ने विदेश मंत्री से ग्रहण किया “Institutional Performance Award for State Police मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा—नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने उत्तराखंड जाट महासभा नगर इकाई द्वारा गिल रिसोर्ट में भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव एवं किसान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

आर.ए.एन. किड्स स्कूल के प्रांगण में कक्षा 1 का एनुअल बोनांजा “अभिलाषा” बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।