रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने उत्तराखंड जाट महासभा नगर इकाई द्वारा गिल रिसोर्ट में भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव एवं किसान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने उत्तराखंड जाट महासभा नगर इकाई द्वारा गिल रिसोर्ट में भारत रत्न, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव एवं किसान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने जमींदारी उन्मूलन, चकबंदी व्यवस्था, जमीन सीलिंग आदि कार्याे से सीमात किसानों को जीवनदान दिया। उन्होंने कहा कि आज किसानों को चौधरी चरण सिंह जैसे नेता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब किसानों व मजदूरों के सच्चे प्रतिनिधि तो थे ही साथ ही किसानी, खेती की जमीन के प्रबंधन के साथ देश के अच्छे अर्थशास्त्री भी थे। इस दौरान उत्तराखंड जाट महासभा के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, महासचिव मनोज तोमर, कोषाध्यक्ष दीपक लोहाज, गुलाब सिंह सिरोही, राजीव जटराना, हरजीत राठी, केपी राठी, उपेंद्र चौधरी, अभिनव चौधरी, प्रदीप साहनबान, प्रवीण तोमर, संजीव तोमर, मनदीप,राहुल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

More From Author

*विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित* रुद्रपुर। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे 111703.21 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर नया कीर्तिमान स्थापित करने को विधायक शिव अरोरा ने बताया ऐतिहासिक। विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड की धरती से कहा था 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड का यह बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी है,जो युवा, महिला, किसान, गरीब को पूर्ण रूप से समर्पित है इस बजट मे हमारे अनदाता की आये कैसे बढ़े इसको लेकर क़ृषि क्षेत्र मे काफ़ी प्रावधान है , महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने, देवभूमि उत्तराखंड मे पर्यटन को और कैसे बढ़ावा मिले,हमारे उद्योग ओर किस प्रकार से मजबूत हो उनको बढ़ावा दिया जा सके इस बजट में मुख्य रूप से जोर दिया गया। विधायक शिव अरोरा बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार देवभूमि की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य,शिक्षा,रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में इस बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो प्रदेश हित में सदैव सख्त निर्णय लेने के लिए जाने जाते रहे हैं इसका उदाहरण समान नागरिक संहिता प्रदेश में लागू करना, सख्त नकल विरोधी कानून बनाना, धर्मांतरण कानून बनाना जैसे रिकॉर्ड उदाहरण है जो उत्तराखंड को देश में विशेष पहचान दिलाये हुए हैं। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह बजट उत्तराखंड के विकास को सुनिश्चित करेगा इसे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब व्यक्ति को भी इसका लाभ मिलेगा। विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को अब तक का सबसे बेहतर बजट करार दिया।

विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे पेश किये गये 111703.21 करोड़ के बजट को अबतक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक बजट बताया!विधायक बोले यह बजट युवा, महिला, किसान, गरीब को समर्पित

पुलिस ने चोरी किए गए फ्लेक्सी रोलो के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर। कुर्मी महासभा की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश, जिला और महानगर की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया