रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ देशवासियों को मिल रहा है।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ देशवासियों को मिल रहा है।

देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हो रहा है। भाजपा के विकास शर्मा यदि मेयर बनेंगे तो रुद्रपुर की सबसे बड़ी जलभराव की समस्या वह केंद्र सरकार की मदद से दूर कराएंगे।

सांसद अजय भट्ट कल रात खाटू श्याम मंदिर गल्ला मंदिर पहुंचे। उनके साथ विधायक शिव अरोरा और विकास शर्मा भी थे। भट्ट ने कहा कि विकास एक ईमानदार, संपन्न, नौजवान है और अपने नाम के अनुरूप विकास करने की इच्छा शक्ति रखता है। कहा कि विकास शर्मा सबका प्रिय है इसलिए उसे विकास के लिए फंड लाने में दिक्कत नहीं होगी।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति किसी से छिपी नहीं है। अपनी नीतियों के कारण कांग्रेस का बेड़ा गर्क हुआ है। कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार है। मतदाता जागरूक है इसलिए वह भाजपा को वोट करेगा।

श्री भट्ट ने कहा कि विकास शर्मा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाएंगे। कहा बहुत जल्द रिंग रोड का काम पूरा हो जाएगा, जिससे भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे और जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। शहर की सड़कें चौड़ीकरण होने के बाद व्यापार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आप विकास शर्मा और उनके पार्षदों को जिताइए, शहर की तस्वीर बदलवाने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी।

More From Author

बंग भवन निर्माण हेतु जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया को शीघ्र अतिशीघ्र करने हेतु विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी से की मुलाकात दिया लिखित पत्र विधायक बोले बंगाली समाज की कला, संस्कृति व इतिहास पर आधारित होगा ऐतिहासिक भवन का जल्द होगा निर्माण

शनिवार को समय साय 7 बजे इण्डियन पब्लिक स्कूलनि.. स्कूलानि चामुकादे का देवी मंदिर पर भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रख्याट भजन गापर नरेश सेनी-गुरुग्राम, राधा खुशबू- वृदावन, संजू पागल-हापुड से पहुंचकर श्री श्याम वावा का गुणगान करेगे एवं तमाम धर्माचाय सन्ह महात्मा कार्यक्रम में पहुंचकर आशेविाद प्रदान करेंगे।

थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा लगातार फरार चल रहे 03 वारंटीयो को किया गिरफ्तार

विकास की गारंटी सिर्फ भाजपा के पासः कोश्यारी प्रबुद्धजन सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने किया निकाय चुनाव में कमल खिलाने का आहवान