पढिये…यहा करता था दुकानदारों और ठेले व्यवसायियो से अबैध बसूली फर्जी पुलिस कर्मी हुआ गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून में स्थानीय व्यपारियों की शिकायत पर वाहन चालकों और दुकानदारों से वसूली करने वाले फर्जी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार फर्जी कॉन्स्टेबल बसंत विहार थाना क्षेत्र में रेड़ी-ठेली व्यवसायियों और स्थानीय दुकानदारों पर रौब झाड़कर वसूली कर रहा था। परेशान व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने फर्जी कॉन्स्टेबल को कावली रोड के कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस का फर्जी आई कार्ड, उत्तराखंड पुलिस पैटर्न सिपाही की वर्दी, खाकी जैकेट, खाकी पैंट और काले रंग की बेल्ट, काले रंग के जूते, एक विजिटिंग कार्ड, एक होलस्टर और एक प्राइवेट हैंडसेट वॉकी टॉकी भी बरामद किया है। बंसत विहार व्यापारियों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली और फड़ वालों से और वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा है। व्यक्ति पुलिस की वर्दी धारण किए है, जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना पर पुलिस व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाली से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में आता दिखाई दिया, जिसको रोक कर चेक किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी व्यक्ति ने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड दिखाया। पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो व्यक्ति ने माफी मांगते हुए बताया गया कि साहब वो कोई पुलिस वाला नहीं है। उसका आई कार्ड फर्जी है। वो बेहद गरीब है और घर चलाने के लिए पुलिस का रौब दिखाकर चलते ठेली और वाहनों से चेकिंग के नाम पर वसूली कर अपना खर्चा चलाता है। इस संबंध में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी का नाम मुकेश कुकरेती है, जो शास्त्री नगर सीमाद्वार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया है।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

होली के त्योहार को लेकर ली गई थाना प्रभारी द्वारा अमम कमेटी की बैठक

यूक्रेन से सकुशल वापस लौटे आवास विकास निवासी छात्र वैभव ढींगड़ा का निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके निवास पर पहुंचकर स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *