Breking News पढिये…तीन महीने के बच्चे को किडनैपर ले थे किच्छा से बुलंदशहर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 24 घंटे में बच्चे को किया सकुशल बरामद,SSP ने खुलासा में बताया क्या था मामला 

Spread the love

रुद्रपुर।उधम सिंह नगर जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी ने किया अपहरण हुए 3 माह के बच्चे का खुलासा 2 अपहरण कर्ता गिरफ्तार।किच्छा में पुलिस ने अपहरण हुए 3 माह के बच्चे की सूचना पर कार्यवाही शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने टीमें बनाकर बच्चे की खोजबीन में रवाना की ।बता दे की 3 महीने का बच्चा प्रतीक जिसके माता पिता द्वारा बताया गया की उसका अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना से संबंधित सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए ओर पता चला की अपहरण करने वाली एक महिला है जिसका नाम ज्योति बताया गया ज्योति के बारे में तलास व पूछताछ करनी शुरू की जिसमे देखा गया की महिला एक युवक के पास जा कर मिलती है युवक का नाम सूरज निवासी राजनरला थाना बहेड़ी जिला बरेली है

यह दोनो जहा सूरज हाल निवास करता है वह अपहृत बालक को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के अनूपशहर जिला बुलंदशहर में होना पाया गया ।जिस पर जिले की पुलिस एसओजी टीम ने मय बालक को सकुशल बरामद किया ओर दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया की इसमें मानव तस्करी देखी जा रही है जो की नवजात तीन माह के बालक को बेचने ले जा रहे थे।पुलिस ने बताया की महिला आरोपी संदिग्ध दिखाई दे रही है जो की अपने आप को बंगाल की बताती है जिसका उसके पास कोई ठोस सबूत नहीं है यह महिला किच्छा में रहकर लोगो से फ्रॉड करती थी उसी के अनुसार पहले ही पड़ोसी बनकर पास में रहती थी जो की एक सूची समझी प्लानिग थी।जिसमे पुलिस ने परिवार बालो को बच्चा देकर चेहरे पर मुस्कान लौटाई है।पुलिस यह अंदेशा लगा रही है की इनका अंतरराष्ट्रीय ग्रह है जिसकी तलास कर उसका भांडा फूड किया जायेगा दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।एसएसपी मंजूनाथ ने पुलिस टीम को इनाम की भी घोषणा की है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फेक न्यूज के प्रभावों पर अध्ययन के लिए ताहा सिद्दीकी को पीएचडी की उपाधि

पढिए.. यहां एक परिवार पर धार धार हथियार से हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *