पढ़िए…इस वजह से गोलियों से गूंजा शहर,हुई बड़ी वारदात,एक की मौत तीन घायल मच गया कोहराम

Spread the love

जनपद में आए दिन हो रही बड़ी वारदाते

उधम सिंह नगर बाजपुर।उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर क्षेत्र मंगलवार की आधी रात गोलियों की आवाज से गुंज उठा। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक पिपलिया गांव में एक स्टोन क्रेशर पर करीब डेढ़ करोड़ के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर गोलियां बरसाई। वारदात में एक पक्ष के युवक की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि कनिष्ठ प्रमुख समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अस्पताल पहुंचे एसपी चंद्र मोहन सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

More From Author

जनपद में बाहरी लोगो की पुलिस कर रही सघन चेकिंग, कट सकता आप का भी चालान जानिए वजह 

देखे रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी कर रहे जनता को संबोधित -LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *