पठान फिल्म को नहीं चलने देंगे काशीपुर में : दीपक बाली 

Spread the love

पठान फिल्म को नहीं चलने देंगे काशीपुर में : दीपक बाली

 

काशीपुर।भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने पठान फिल्म के विरुद्ध गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और इस फिल्म कोभारतीय संस्कृति और देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर गहरा आघात बताते हुए पठान फिल्म को काशीपुर में ना चलने देने की बात कही है

 

श्री बाली ने कहा है कि भले ही सेंसर बोर्ड के कहने पर चर्चित सीन को फिल्म से हटा दिया गया हो मगर सोशल मीडिया पर तो फिल्म का यह घिनौना गाना फिल्म के रिलीज होने से पहले ही पूरी दुनिया ने देख लिया, जिसमें भारत के बहु संख्यकों की आस्था के प्रतीक भगवे रंग का घोर अपमान किया गया है । भगवा रंग न सिर्फ हमारी आस्था बल्कि त्याग बलिदान और शौर्य का प्रतीक है, जिसके प्रति किया गया घिनौना दुस्साहस ऐसा निंदनीय कृत्य है जो माफ करने के भी काबिल नहीं है। फिल्मे समाज का दर्पण होती है मगर पठान फिल्म के इस गाने में नग्नता भी इतनी परोसी गई है कि कोई परिवार एक साथ बैठकर इस फिल्म को देख भी नहीं सकता लिहाजा इस फिल्म को काशीपुर में बिल्कुल नहीं चलने दिया जाएगा। श्री बाली ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में उप जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर को भी पत्र देकर अवगत करा दिया है और पठान फिल्म काशीपुर में ना चले इसके लिए दोनों अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बाली ने नगर में स्थित दोनों सिनेमा हालों के स्वामियों से अनुरोध किया है कि वें इस फिल्म को न चलाएं क्योंकि देश के बहुसंख्यकों मैं इस फिल्म के विरुद्ध गहरा आक्रोश है। उनकी आस्था के प्रतीक केसरी रंग के साथ घिनौना मजाक किया गया है । देश भर का हिंदू समाज इस फिल्म का विरोध कर रहा है। काशीपुर के लोगों में भी इसे लेकर बेहद आक्रोश है। बावजूद इसके यदि काशीपुर शहर में इस फिल्म को चलाया गया तो उसका जोरदार विरोध होगा और इस फिल्म को चलने ही नहीं दिया जाएगा।

More From Author

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशीपुर बाईपास निर्माण का शिलान्यास विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को काशीपुर बाईपास निर्माण की विशेष सौगात देने के लिये केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, सांसद अजय भट्ट का जताया आभार, बोले जाम से मिलेगी रुद्रपुर को निजाद

विधायक शिव अरोरा की घोषणा कल खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे काशीपुर बाईपास निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानित

उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा लोहड़ी पर्व का कार्यक्रम साहनी रिसोर्ट में मनाया जाएगा : मुकेश चावल

स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ट्रांजिट कैंप में  बड़े ही धूमधाम के साथ और उत्साह पूर्वक मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *