एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में कई फरियादियों की समस्याओं का हुआ समाधान। फरियादियों की समस्याओं को सुन निराकरण हेतु संबंधित को दिए निर्देश।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में कई फरियादियों की समस्याओं का हुआ समाधान।

फरियादियों की समस्याओं को सुन निराकरण हेतु संबंधित को दिए निर्देश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  द्वारा आमजन की सुविधा हेतु प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर क्षेत्र में जनता दरबार लगाने का फैसला लिया गया था। जिस क्रम में आज दिनांक 19/11/2024 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा काशीपुर क्षेत्र में आमजन और पीड़ितों हेतु जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे आये लोगों द्वारा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, क्षेत्रीय समस्याएं एवं नशे से संबंधित समस्याओं को एसएसपी  के समक्ष रखा। जनता द्वारा बताई समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके द्वारा निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के दौरान एसपी काशीपुर, काशीपुर सर्किल के सभी थाना प्रभारी /थानाध्यक्ष सहित प्रतिसार निरीक्षक, रीडर, स्टेनो और अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

जनता दरबार में कुल 30 फरियादी आए जिसमे कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष अन्य शिकायतों का निस्तारण करने हेतु एसएसपी  द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

सीएम ने दून विश्वविद्यालय में कौशल विकास एवं रोजगार कॉन्क्लेव में किया प्रतिभाग

नेशनल मेडिकल काउंसिल- एनएमसी के दिशानिर्देश पर तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से एमडी/एमएस स्टुडेंट्स ने जीसीपी के संग-संग जीएलपी के सीखे तौर-तरीके