लोक संस्कृति का संरक्षण सभी की जिम्मेवारीः विकास शर्मा महापौर ने उत्तरायणी महोत्सव में दिया संस्कृति के संरक्षण पर जोर

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

लोक संस्कृति का संरक्षण सभी की जिम्मेवारीः विकास शर्मा
महापौर ने उत्तरायणी महोत्सव में दिया संस्कृति के संरक्षण पर जोर

रुद्रपुर। शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) के तत्वाधान में गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में आयोजित दो दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव बुधवार को देर शाम तक चला। महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊनी और गढ़वाली लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोक परंपराएं किसी भी समाज की आत्मा होती हैं। शैल परिषद द्वारा आयोजित यह उत्तरायणी महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सभ्यता को संरक्षित करने और उसे अगली पीढ़ी तक हस्तांतरित करने का एक पावन यज्ञ है। आज के आधुनिक युग में, जब पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध जड़ों और गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

महापौर ने कहा हमारा रुद्रपुर लघु भारत की एक सुंदर तस्वीर पेश करता है। यहां तराई की मिट्टी विभिन्न संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। उत्तरायणी हो लोहड़ी हो या कोई अन्य पर्व, यहां सभी समाज के लोग मिलकर इसे मनाते हैं, यही हमारी असली पहचान और ताकत है। लोक परंपराओं का यह संरक्षण ही समाज में नैतिकता और भाईचारे की भावना को जीवित रखता है।

महापहौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष रूप से ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश की संस्कृति और डेमोग्राफी को बचाने के लिए कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। रूद्रपुर नगर निगम भी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन पर इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।

महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों और लोक कलाकारों ने कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित झौड़ा, चांचरी और छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा पारंपरिक परिधानों में सज्ज होकर दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन समिति ने महापौर विकास शर्मा और अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

काइस अवसर पर पूर्व मेयर रामपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान, गोपाल सिंह पटवाल, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे, समाजसेवी जसविंदर सिंह खरबंदा, डॉ. किशोर चंदोला, डी.एस. बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, सुरेश परिहार, भरत लाल शाह और गोपाल सिंह पटवा,ल हेमंत बिष्ट, सतीश ध्यानी, मोहन उपाध्याय, डी.के. दनाई, पी.सी. शर्मा, राजेंद्र बोहरा, दिनेश बम, भास्कर जोशी, जगदीश बिष्ट, दिनेश भट्ट, दान सिंह मेहरा, मुकुल उप्रेती, डॉ. एल.एम. उप्रेती, सतीश लोहनी, अवतार सिंह बिष्ट, डॉ. नंदाबल्लभ पाठक, लीलाम्बर जोशी, विजय भूषण गर्ग, पूरन चंद्र जोशी, संजीव बुधौरी, हरीश दनाई, नरेंद्र रावत, सी.बी. घिंडियाल, एल.डी. जोशी, राजेंद्र बलौदी, प्रकाश जोशी, महेश कांडपाल, डी.एस. मेहरा, त्रिभुवन जोशी, हरीश मिश्रा, के.के. मिश्रा, दयाकिसन बुढ़लाकोटी, त्रिलोचन पनेरू, डी.डी. गुणवन्त, धीरज पांडे, भारत जोशी और अवतार सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर  पुलिस जांच में खुलासा कल शिमला बहादुर रोड पर मिली डेड बॉडी से फैली थी सनसनी, पप्पू वर्मा की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

74वा विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता मे विजेता रहे काशीपुर के अवतार सिंह को विधायक शिव अरोरा ने किया सम्मानित 12 राज्यों के 115 पहलवान ने किया था दंगल मे प्रतिभाग