नगला को लेकर सियासी संग्राम तेज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का विधायक तिलक राज बेहड़ पर पलटवार

Spread the love

राजीव कुमार गोड़

 

नगला को लेकर सियासी संग्राम तेज

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का विधायक तिलक राज बेहड़ पर पलटवार

विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक देख 4 साल में पहली बार नगला की याद आई विधायक को, और अभी भी नगला का भला सोचने की बजाय नगलावासियों का मजाक उड़ा रहे हैं विधायक बेहड़!
उक्त प्रतिक्रिया नगला गोल गेट पर आयोजित सभा में विधायक तिलक राज बेहड़ द्वारा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नगला की जनता द्वारा निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभासद के कुमाऊं आयुक्त से मिलने को नौटंकी बताने वाले बेहड़ यदि वास्तव में नगला की समस्या से अवगत होते तो उन्हें पता होता की मंत्रिमंडलीय उप समिति द्वारा नगला की भूमि के चिन्हीकरण के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसके अध्यक्ष कुमाऊं आयुक्त हैं और उनसे मिलना नौटंकी नहीं बल्कि नगला को बचाने के लिए उन्हें सही तथ्य बताना है।
शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक नगला को बचाने नहीं, बल्कि उसे उजाड़ने के लिए हाईकोर्ट में अपने लोगों से रिट डलवाई थी, शुक्ला ने कहा कि 30 साल से विधायक एवं मंत्री रहते बेहड़ ने कभी नगला को राजस्व ग्राम अथवा नगर पालिका बनाने की याद नहीं आई!
शुक्ला ने कहा कि हाईकोर्ट से नगला को उजड़वाने का आदेश जारी कराने के बाद भी 4 साल से नगला को उजाड़ने में फेल हो जाने के बाद अब कांग्रेस के विधायक व नेताओं को अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का भूत सताने लगा है और इसलिए नगलावासीयो को गुमराह करने पहुंच गए।
शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी की उम्र कम थी या जानबूझकर जमानत जप्त हो जाने के भय से कम उम्र के प्रत्याशी का पर्चा भरवारा गया यह भी सोचनीय है, और क्या सातों सभासदों में से एक पर भी कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिला? या एक भी सभासद क्यों नहीं जीता विचारणीय है?
शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल एवं सौरभ बहुगुणा ने नगला को बचाने के लिए कमिश्नर कुमाऊं की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है, जल्द ही कमिश्नर का दौरा होगा और किसी भी कीमत पर नगला को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।
बेहड़ को दर्द है कि नगला नगर पालिका में अध्यक्ष एवं सभी सभासद भाजपा के क्यों जीते? उन्हें यह भी दर्द है कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद नगला क्यों नहीं उजड़ा, बेहड़ ने नगर पालिका बनने पर भी विरोध किया था और अब नगला को उजाड़ने एवं कहीं और बसाने की मांग कर रहे हैं ताकि नगर पालिका खत्म हो जाए, उन्हें नगला की जनता की परवाह नहीं है, 4 साल में एक बार नगला की आवाज नहीं उठाई और अब चुनाव नजदीक देखकर नगला में घड़ियाली आंसू बहाने एवं लोगों को गुमराह करने पहुंच गए।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

 दो दिवसीय अंडर 21 व सीनियर ( बालक / बालिका ) उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सू प्रतियोगिता का हुआ समापन।

सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म ताड़का ने मचाया तांडव,प्रभु राम ने किया राक्षसी का अंत