निवर्तमान विधायक शुक्ला ने किया नवनिर्माण मार्ग कार्य का किया मौका मुआना,अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के लिए किया निर्देशित

Spread the love

किच्छा:- राज्य योजना वर्ष 2021- 22 के अंतर्गत किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नजीमाबाद में लगभग 75 लाख रुपए की लागत से गुरुद्वारा मार्ग से आचार्य कॉलोनी तक 500 मीटर मार्ग व चीमा लाइन में गुलाब सिंह के घर से अवतार सिंह के घर तक 500 मीटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के लिए निर्देशित किया!
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने निरीक्षण के दौरान कहा कि विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर नजीमाबाद को विकास के मानचित्र पर उतारने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार के दौरान लगभग 8 किलोमीटर मार्ग के नवनिर्माण की स्वीकृति एवं निर्माण कराया! अंतिम वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान स्वीकृत मार्गो का निर्माण चल रहा है आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उक्त मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया!
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कोरोना काल के दौरान विकास कार्यों में स्थिरता आई थी जिस कारण निर्माण कार्य रुक गए थे लेकिन तय समय के अंदर ही उक्त मार्ग का निर्माण पूर्ण हो जाएगा! मौके पर उपस्थित अवर अभियंता प्रकाश लाल व निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को आवश्यक निर्देश देते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रकाश लाल ने निवर्तमान विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि तय समय सीमा के अंदर योग्य कार्य को पूर्ण कर दिया जाएगा! विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को रुकने नहीं दिया जाएगा एवं सभी के सहयोग से विकास के क्षेत्र में कीचक और आगे बढ़ाया जाएगा! इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश थुयाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदकिशोर, कमल फुलारा, अजय साहनी, शेर सिंह विर्क, कमलेश आचार्य, राजेंद्र प्रसाद, मनजिंदर सिंह चीमा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज कुमार उपस्थित थे!

More From Author

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून राजकुमार नेगी (DIG/Addl-CEO Operation USDM) ने शनिवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर आपदा के विविध पक्ष व गतिमान क्रियाकलापों की समीक्षा

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा किच्छा में दिए गए बयान को झूठ का पुलिंदा व प्रदेश में हुई कांग्रेस की हार की हताशा का परिचायक बताया!

देखिये वीडियो ; चारधाम यात्रा में पैसे वसूली करता पुलिस वाला ,हुई बड़ी कार्यवाही,यहाँ का है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *