विकास की गारंटी सिर्फ भाजपा के पासः कोश्यारी प्रबुद्धजन सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने किया निकाय चुनाव में कमल खिलाने का आहवान

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

विकास की गारंटी सिर्फ भाजपा के पासः कोश्यारी

प्रबुद्धजन सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री ने किया निकाय चुनाव में कमल खिलाने का आहवान

रूद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन में गिल रिसोर्ट में आयेाजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शहर के प्रबुद्धजनों के साथ निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की और भाजपा के पक्ष में मतदान का आहवान किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार और प्रदेश में धामी सरकार विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में छोटी सरकार भी भाजपा की होगी तो विकास की रफ्तार भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत, सर्वांगीण विकास मोदी की गारंटी है। भाजपा बिना भेदभाव हर व्यक्ति, जाति-समुदाय को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर देने की सोच रखती है। जातिवाद-परिवारवाद नहीं, सबका साथ-सबका विकास हो और यही विकसित भारत की परिकल्पना का आधार है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को हमने जमीनी धरातल पर उतरते देखा है, इसी तरह उत्तराखण्ड में भी धामी सरकार की गारंटी पर लोगों को विश्वास है।

श्री कोश्यारी ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को नेतृत्व देते हैं, इसलिए आपका आह्वान करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज की मान्यता व राय को आवाज देते हैं। अपने ओपिनियन के माध्यम से मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए आप पर जिम्मेदारी भी है। आपने प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार रहते हुए विकास को धरातल पर उतरते देखा है। भाजपा की सरकारों से पहले देश में क्या स्थिति थी यह आप भली भांति परिचित है। अब देश में सुरक्षा-समृद्धि, आजीविका व आस्था का सम्मान किया जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर के अनेक कार्य हुए हैं। आज विकास हमारी पहचान बन रही है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। श्री कोश्यारी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा कर्मठ युवा और उर्जावान बताते हुए नगर निगम का नेतृत्व उनके हाथों में सौंपने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में कमल खिलाया। अब निकाय चुनाव में भी शहर के बेहतर भविष्य के लिए कमल खिलायें।

इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्य अतिथि श्री कोश्यारी का भाजपा नेताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन को विधायक शिव अरोरा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता,जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,जिला चुनाव प्रभारी दीपक मेहरा,धीरेंद्र मिश्रा, उपेंद्र चौधरी,गोपाल पटेल,मोहन तिवारी ललित गोयल, हरेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली, जिला प्रभारी पुष्कर काला, वीरेंद्र सुखेजा, योगेश वर्मा, पारस चुघ, विवेक दीप सिंह,हिमांशु शुक्ला, रवि सिडाना, बिट्टू चौहान, विक्की ठुकराल, विनय बत्रा,हरजीत राठी, मुकेश पाल, राम प्रकाश गुप्ता,अनुज पाठक अमनदीप सिंह विर्क आदि उपस्थित रहे।

ललित मिगलानी
मीडिया प्रभारी

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रुद्रपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ देशवासियों को मिल रहा है।

लघु व्यापारियों ने विकास शर्मा को दिया समर्थन लघु व्यापारियों को हर हाल में मिलेगा हकः विकास