भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) के 69 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान जी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष के के दास एवं भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि के रूप में रुद्रपुर शाखा कार्यालय में पहुंचे।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) के 69 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान जी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष के के दास एवं भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि के रूप में रुद्रपुर शाखा कार्यालय में पहुंचे।

रामपाल सिंह एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । पूर्व महापौर रामपाल सिंह जी ने उपस्थित सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण अभिकर्तागण एवं पॉलिसी धारकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एल.आई.सी. आज देश की सबसे विश्वसनीय वित्तीय संस्थाओं में से एक है, जिसने करोड़ों परिवारों को सुरक्षा एवं भरोसा प्रदान किया है।

रामपाल सिंह ने कहा कि एल.आई.सी. केवल एक बीमा कंपनी ही नहीं बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली संस्था है । प्रधानमंत्री  मोदी जी के बीमा सखी के रूप में महिलाओं को रोजगार देने के अभियान का एक रिकॉर्ड बनाया है । वहीं अनिल चौहान जी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक, एलआईसी ने आमजन को भविष्य की सुरक्षा और बचत के लिए प्रोत्साहित किया है। जिला महामंत्री राकेश सिंह ने स्टाफ की लगन और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखना ही संस्था की असली ताकत है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक  अशोक महतोलिया जी ने भी सभी को संबोधित करते हुए निगम की उपलब्धियों का वर्णन करते हुए संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया । आज कार्यालय में उत्साह और उत्सव का माहौल रहा।

स्थापना दिवस समारोह में प्रबंधक प्रशासनिक श्री संजय शर्मा जी, डिप्टी मैनेजर निखिल चौहान जी, डी.एस. धानक, जे.एस.सीपाल, स्मृति बिष्ट, नवनीत गुप्ता, आर. एन. यादव, विपिन त्रिपाठी, उपदेश सक्सेना, राजवीर सिंह, राजीव सिंघल, राहुल मिश्रा, जीवन चंद्र जोशी, मैडम दीपा चंद्रा, अजय सक्सेना, बलवंत सिंह बोरा, संजय शाह, प्रेम राम, नैनी गोपाल, चंद्रशेखर कोली, अजय आर्य, नंदकिशोर शर्मा, रामकिशोर शर्मा, प्रकाश चंद्र पांडे, मनीष सिंह, सुरेश गुप्ता, अनिल पाल, राजीव सक्सेना, के सी काण्डपाल और बड़ी संख्या में पॉलिसी धारक भी उपस्थित रहे ।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।  कोतवाली काशीपुर पुलिस ने घर का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

काशीपुर। यहां पुराने विवाद को लेकर एक युवक को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।