डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

काशीपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अपने संबोधन में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें उनके आदर्शो पर चलकर कार्य करना चाहिए। कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, प्रखर बुद्धिजीवी, कानून विद और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने राजनीति, नैतिकता, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, कानून और धर्मशास्त्र जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक लिखा है।
डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि लोकतंत्र का स्वरूप और उद्देश्य समय के साथ बदलते रहते हैं। आधुनिक लोकतंत्र का उद्देश्य लोगों का कल्याण है। उनके बनाए गए संविधान पर विश्व के तमाम देशों ने संविधान की रचना की। कार्यक्रम में संगठन की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, लता शर्मा, डॉ. शुभ्रा शर्मा, कुमकुम सक्सेना, वंदना डोभाल, आशा श्रीवास्तव, हुमेरा खालिद, रुचिका अरोरा, रंजना गुप्ता, शमा परवीन, डेज़ी रोज, संगीता यादव,सविता, पूनम, नमिता आदि महिलाएं उपस्थित थीं।

More From Author

ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति द्वारा *साइबर अपराधियों के विरुद्ध “ऑपेरेशन सायबर प्रहार एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी  सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट चिन्हित, सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित

रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों को दिया तोहफा, सीएम ने किया सी एस डी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण। मुख्यमंत्री का रोड शो में किया जनता व जनप्रतिनिधियों ने न पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत।

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने की सहभागिता

रुद्रपुर। सार्वजनिक श्री श्री अखंड महानम संकीर्तन समिति की ओर से श्री श्री राधा गोविंद मंदिर ट्रांजिट कैंप में आयोजित किया जा रहे