भू माफिया के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन अतिक्रमण हटाकर खाली कराई करोड़ों की बेशकीमती भूमि लैंड जिहाद के खिलाफ शहरमें जारी रहेगी कार्रवाईः महापौर

Spread the love

राजीव कुमार

 

भू माफिया के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन
अतिक्रमण हटाकर खाली कराई करोड़ों की बेशकीमती भूमि
लैंड जिहाद के खिलाफ शहरमें जारी रहेगी कार्रवाईः महापौर

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शनिवार को किच्छा रोड हाईवे पर करीब दो एकड़ बेशकीमती जमीन से अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जे में ले लिया। लाव लस्कर के साथ पहुंची नगर निगम की टीम ने निर्माण सामग्री समेत अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त कर लिया। नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कम्प मचा रहा। अतिक्रमण हटाने के बाद महापौर विकास शर्मा ने कहा कि लैंड जिहाद के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

बता दें किच्छा रोड हाईवे पर कल्याणी नदी के पुल के पास कुछ अतिक्रमणकारी मंदिर की आड़ में वर्षों से बेशकीमती नजूल भूमि पर कब्जा जमाये बैठे थे, अतिक्रमणकारियों ने खुद तो इस भूमि पर कब्जा किया ही साथ ही अन्य लोगों को भी गुमराह करके यह जमीन बेच दी। यह मामला न्यायालय में भी चला। न्यायालय में चली लंबी कानूनी लड़ाई में आखिरकार फैसला नगर निगम के पक्ष में आया।

न्यायालय से फैसला नगर निगम के पक्ष में आने के बाद महापौर नगर निगम के अधिकारियों को शीघ्र भूमि को खाली कराने के निर्देश दिये। जिसके बाद शनिवार को नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, नगर निगम की टीम, पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण कारियों द्वारा किये गये अवैध पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके से अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर मौजूद मंदिर को फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान महापौर विकास शर्मा ने खुद भी मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया अपनी देखरेख में भूमि पर कब्जे की कार्रवाई सम्पन्न कराई। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम की टीम ने पिलर लगाकर करीब दो एकड़ भूमि को कवर कर लिया है।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चल रहे ‘लैंड जिहाद’ विरोधी अभियान का हिस्सा है। जो लोग वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे थे, उन्होंने न केवल सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया, बल्कि भोले-भाले लोगों को भी गुमराह किया। अब ऐसे किसी भी अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएग। जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश में लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान शुरू किया है उसी के तहत रूद्रपुर में भी लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गयी है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

महापौर ने कहा कि किच्छा रोड हाईवे पर स्थित नगर निगम की इस बेशकीमती भूमि पर पिछले कई वर्षों से भू माफिया कब्जा जमाकर बैठे हुए थे,भूमाफियाओं ने कुछ जमीन दूसरों को गुमराह करके बेच भी दी थी और न्यायालय को भी इस मामले में लगातार गुमराह किया जा रहा था, नगर निगम ने भू माफिया के खिलाफ न्यायालय में मजबूत पैरवी की और आखिरकार माननीय न्यायालय ने नगरनिगम के पक्ष में फैसला सुनाया। महापौर ने कहा कि शहर में इसी तरह कई अन्य जगहों पर भी सरकारी पर भू माफिया कब्जा जमाकर बैठे हैं, इनके खिलाफ भी शीघ्र एक्शन लिया जायेगा। महापौर ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द सरकारी जमीन खाली कर दें अन्यथा नगर निगम प्रशासन अपनी जमीन तो खाली करायेगा ही साथ ही अतिक्रमणकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। महापौर ने कहा कि आज जो भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गयी है उसे जल्द ही बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जन कल्याणकारी कार्य के लिए उपयोग में लाया जायेगा।

इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने कहा कि किच्छा रोड पर अतिक्रमण करके कब्जाई गयी जमीन को खाली कराने के लिए लम्बे समय से प्रयास किये जा रहे थे, भू माफिया इतना शातिर था कि वह एक तरफ न्यायालय को गुमराह करके स्टे ले चुका था और दूसरी तरफ लोगों को गुमराह करके जमीन का कुछ हिस्सा बेच भी चुका था। हाल ही में इस भू माफिया के खिलाफ प्रशासन जिला बदर की कार्रवाई भी कर चुका है। भूमाफिया के कारनामों से माननीय न्यायालय को अवगत कराने के साथ ही सारे तथ्य मजबूती के रखे गये, जिसके बाद न्यायालय ने स्टे खारिज करके नगर निगम के हित में फैसला सुनाया और आखिरकार करोड़ों की भूमि आज नगर निगम के कब्जे में आ गयी। नगर आयुक्त ने कहा कि नजूल भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अवैध कब्जा और अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कब्जे की कार्रवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने भी स्थलीय निरीक्षण किया और कार्रवाई की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि करोड़ों की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त किया जाना नगर निगम प्रशासन की बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में जिला प्रशासन नगर निगम के साथ खड़ा है, जहां भी इस तरह के अतिक्रमण किये गये हैं, उन्हें भी जल्द खाली कराया जायेगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार दिनेश कुमार समेत नगर निगम टीम और पुलिस फोर्स मौजूद रही

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

जेसीज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

ग्राम बखपुर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने घोषणा की