विधायक शिव अरोरा ने रविंद्र नगर छठ घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य देकर सूर्य भगवान की उपासना कर समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

विधायक शिव अरोरा ने रविंद्र नगर छठ घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य देकर सूर्य भगवान की उपासना कर समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना

रुद्रपुर। लोक आस्था सूर्य उपसना के महापर्व छठ पूजा का आज प्रातः सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर छठ पूजा व्रत पूर्ण हुआ।
वही रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने भी रविंद्र नगर स्थित छठ घाट (धोबी घाट ) पर छठ व्रती माता बहनो के साथ पानी मे खड़े होकर सूर्य भगवान की उपासना की, विधायक ने उगते सूरज को दूध चढ़ाकर समस्त क्षेत्रवासियो के सुख व समृद्धि की कामना की।
विधायक बोले छठी माई की कृपा सभी पर बनी रहे सभी सुखमय जीवन व्यतीत करे प्रफुलित हो एवं रुद्रपुर क्षेत्र विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़े।
विधायक शिव अरोरा बोले पूर्वांचल समाज का यह लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का खासा विशेष महत्व है हमारी माता बहने नाहये खाये के साथ इस व्रत की शुरुआत करती है ओर दो दिन निर्जल रह कर इस कठिन व्रत को रखती है, वही आज उगते सूरज को अर्घ्य के साथ यह व्रत पूर्ण हुआ,
विगत कई वर्षो से विधायक स्वयं रविंद्र नगर छठ घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ माई की पूजा करते आ रहे है। उन्होंने कहा छठ पूजा के अवसर पर उनका क्षेत्र मे जहाँ भी जाना हुआ वहाँ पर सभी लोग पूरे परिवार के साथ भक्तिमय आनदमय वातवरण मे नजर आये यह इस पर्व की खासियत एवं पवित्रा को बताता है। वही विधायक अरोरा ने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनायें दी।

इस दौरान एडवोकेट दिवाकर पाण्डेय, दुर्गेश मौर्य, दिनेश गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, नन्दलाल, राजेश कुमार, संतोष पाल,पिंटू पाल, सुनील यादव मनोज मदान, मयंक कक्कड़, अभिषेक, फुदेना साहनी, पार्षद विष्णु सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख – महिलाओं के गले की चेन तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

विधायक शिव अरोरा ने रविंद्र नगर छठ घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य देकर सूर्य भगवान की उपासना कर समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना