रामकथा के समापन दिन कथा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रामकथा के समापन दिन कथा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने व्यास पीठ का लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित नवरंग वाटिका मे 4 सितम्बर से शुरू हुई श्रीराम कथा का गत रात्रि सुन्दरकाण्ड के साथ समापन व्यास गद्दी पर आसीन प्रयागराज से आये कथावाचक शांतनु जी महाराज द्वारा किया गया, तो वही समापन दिन मे क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा शामिल कथा मे शामिल हुऐ। वही इससे पहले कथा के शुरू होने से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा मे भी विधायक मौजूद रहे थे ओर कथा के समापन दिन विधायक शिव अरोरा ने शामिल होकर भगवान राम पर आधारित कथा का श्रवण कर आनंद लिया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा ब्यास पीठ से प्रभु राम के चरित्र का वर्णन शांतनु महाराज द्वारा किया जा रहा था, उनके मुख से निकले एक एक शब्द अंतरआत्मा को स्पर्श करने वाले थे,उनके हर पल क्षण को जिस प्रकार व्यख्यान किया जा रहा था, वह अद्धभुत अकल्पनीय था।
निश्चित रूप से भगवान राम जो हम सभी हिन्दुओ के आराध्य है उनकी 9 दिन तक चली रामकथा बहुत भव्य दिव्य थी अंतिम दिन शामिल होकर कथा मे रावण वध, राम के आयोध्या वापसी पर फूलो की वर्षा के साथ स्वागत हुआ, जिसपर विधायक शिव अरोरा भक्तिमय वातावरण मे झूमते नजर आये ओर विधायक शिव अरोरा ने व्यास गद्दी का आशीर्वाद लेकर प्रभु श्री राम की आरती कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।
विधायक शिव अरोरा ने अयोजक आचार्य पवन पाडेय व नवरंग वाटिका स्वामी को बधाई दी जिनके द्वारा इतनी भव्य दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन हुआ जिसको सुनकर यहाँ आये हजारों भक्तो की आँखे श्रद्धा से नम नजर आयी, निश्चित रूप से ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने का काम करते है ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहे चाहिए।

इस दौरान दूधिया बाबा शिवानन्द महाराज, मनीष अग्रवाल, राजकुमार गाबा, डॉ राहुल भरद्वाज, अलोक सक्सेना, हरनाम चौधरी, विपुल सिंह, मोहित गंभीर, मयंक कक्कड़, कपिल शर्मा, मुकेश पारीक व अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

जनता की अदालत में आईजी – समस्याएँ सुनीं, समाधान के आदेश दिए

विधायक शिव अरोरा ने आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी मे विधायकनिधि से स्वीकृत दुर्गा मन्दिर मे सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण