विधायक शिव अरोरा ने उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर टांडा रेंज में वन विभाग की टीम के साथ किया वृक्षारोपण

Spread the love

विधायक शिव अरोरा ने उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर टांडा रेंज में वन विभाग की टीम के साथ किया वृक्षारोपण

रुद्रपुर। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विधायक शिव अरोरा ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत टांडा रेंज में पौधारोपण किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना, हमारी पारंपरिक आस्था और प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा यह पर्व हमें न केवल वृक्षारोपण का संदेश देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। विधायक शिव अरोरा ने उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला की सभी शुभकामनायें दी ओर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यंवरण को स्वास्थ बनाने सभी से अपील की।

इस दौरान डीएफओ उमेश कुमार, एसडीओ मनेन्द्र कौर, एसडीओ शशि, टांडा रेंजर रुपनारायण गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

हरेला पर्व पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं कुलपति ने किया पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया

भाजपा की जीत से गांवों का होगा समग्र विकासः विकास शर्मा – भाजपा प्रत्याशी कोमल चौधरी के समर्थन में महापौर ने किया जनसंपर्क