विधायक शिव अरोरा ने भगत सिंह चौक से डॉ डोगरा क्लिनिक को जाने वाले हॉटमिक्स मार्ग का फीता काटकर किया शिलान्यास! 20 बाद बदलेगी इस मार्ग की सूरत

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

विधायक शिव अरोरा ने भगत सिंह चौक से डॉ डोगरा क्लिनिक को जाने वाले हॉटमिक्स मार्ग का फीता काटकर किया शिलान्यास! 20 बाद बदलेगी इस मार्ग की सूरत

रुद्रपुर। राज्य योजना से 2.83 करोड़ की लागत मुख्य बाजार मे स्वीकृत दो किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग के निर्माण क्रम मे विधायक शिव अरोरा ने भगत सिंह चौक से डॉ डोगरा क्लिनिक को जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक अरोरा ने उस क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों से नारियल फूड़वाकर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई।
विधायक शिव अरोरा बोले उनके प्रयास से मुख्य बाजार मे दो किलोमीटर हॉटमिक्स मार्ग स्वीकृत हुऐ थे जिसमे अधिकांश मार्ग दीपावली से पूर्व हीं पूर्ण हो चुके थे जिसमे पंजाबी मार्किट, गुरुद्वारा गोल मार्किट, गुप्ता मेडिकल गली, वीर हकीकत मार्ग, बंसल ज्वेलर्स मार्ग, पांच मन्दिर मार्ग,डॉ बठला अस्पताल गली बेहद खस्ता हाल थी जिनके निर्माण होने के बाद सूरत बदल चुकी है।
वही विधायक शिव अरोरा को शिलान्यास के दौरान इस मार्ग को लेकर लोगो ने बताया यह मार्ग 20 साल से ऐसी जर्जर हाल मे है वही विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से यह मार्ग के निर्माण से आदर्श कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी व अन्य मार्गो को जाने वाले अधिकांश लोगो को इसके निर्माण से काफ़ी राहत मिलेगी।
विधायक बोले उनके प्रयास से मुख्य बाजार के सभी मार्ग बन चुके है तो वही यह मार्ग का शिलान्यास उनके द्वारा किया गया है अगले दो से तीन दिन मे यह 100 मीटर मार्ग भी बनकर तैयार हो जायेगा।
उन्होंने कहा क्षेत्र के सतत विकास को प्राथमिकता पर रखते हुऐ लगातार निर्माण कार्यों को करवाया जा रहा है।
वही इस मार्ग के शुभारम्भ अवसर पर स्थानीय व्यापारियों ने विधायक शिव अरोरा फूलमालाओ व मिष्ठान खिलाकर स्वागत अभिन्दन कर मार्ग निर्माण की सौगात देने पर आभार जताया।

इस दौरान केवल बत्रा, नरेश ग्रोवर, गुलशन नारंग, सुरमुख सिंह विर्क, राजकुमार खनिजो, अशोक गुम्बर, संदीप डोगरा, जगदीश टंडन,मयंक कक्कड़,मोहित बत्रा, मोहित चड्डा, मनोज मदान, हरबंस गुम्बर, सुनील यादव, नमन चावला, शिवम खुराना, गौरव गाँधी आदि लोग मौजूद रहें।

More From Author

विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक मे रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयो को उठाया