प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने की मांग, महापौर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

राजीव कुमार गौड़

 

प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने की मांग, महापौर को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार करने को लेकर आज दर्जनों लोगों ने मेयर दीपक वाली को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में बताया कि मौहल्ला कटोराताल में छावनी मोड़ के समीप पठानों वाली गली से सटी गली में एक प्राचीन कुआं है जहां हिंदू धोबी समाज की धर्मशाला भी थी, जिसमें हिंदू धोबी समाज के लोग कई सामाजिक कार्य करते थे लेकिन यह धर्मशाला अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। बताया कि कुएं का पानी भी सफाई के अभाव से दूषित हो गया है। मौहल्लेवासियों ने महापौर से उक्त प्राचीन कुएं व धर्मशाला का जीर्णोद्धार कर यहां बैठने आदि की व्यवस्था कराये जाने की मांग की है जिससे हिंदू धोबी समाज के लोग पुनः समाज के कार्य सुचारू रूप से संचालित कर सके। महापौर ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही इस कार्य को समाजहित में करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में नरायनदास, सुरेश कुमार दिवाकर, रोहित दिवाकर, रामगोपाल, कमल, संजय, पुनीत, सूंज, अमन, राजेश कुमार, राजीव कुमार, कैलाश कुमार, जलील खां, भुकनलाल दिवाकर, मुख्तर खान, युनूस खान, जुगनू खान, वेदप्रकाश दिवाकर, दयाराम, राजेश कुमार, रामगोपाल आदि शामिल रहे।

More From Author

ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति द्वारा *साइबर अपराधियों के विरुद्ध “ऑपेरेशन सायबर प्रहार एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी  सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट चिन्हित, सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित

रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

अटरिया मंदिर परिसर में चला विशेष सफाई अभियान  महापौर ने किया स्वच्छता को लेकर जागरूकता का आहवान