महापौर विकास शर्मा ने ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

महापौर विकास शर्मा ने ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय सम्मेलन में किया प्रतिभाग

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल स्थित प्रतिष्ठित नूर महल में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद के 53वीं वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। इस राष्ट्रीय स्तर के महत्त्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर से 70 से अधिक नगर निगमों के महापौरों ने भाग लेकर अपने-अपने शहरों में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों का साझा अनुभव प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, माननीय केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास योजना मंत्री मनोहर लाल के गरिमामयी स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। इसके उपरांत मंच पर उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच पर पधारे गणमान्य जनों में पूर्व महापौर एवं कालका से विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, महापौर परिषद अध्यक्ष एवं पूर्व आगरा महापौर नवीन जैन, भोपाल से संगठन महामंत्री उमा शंकर गुप्ता, पंचकूला महापौर कुलभूषण गोयल, बुरहानपुर की महापौर श्रीमती मधुरी अतुल पटेल, हरियाणा विधानसभा के चीफ व्हिप एवं इंद्री से विधायक राजकुमार कश्यप, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, असंध विधायक योगेंद्र राणा, तथा करनाल जिलाधिकारी श्रीमती परवीन लाथर जैसे वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल रहे।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भारत के नगरों के सतत विकास, स्वच्छता मिशन, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और शहरी योजनाओं की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ना समय की आवश्यकता है, और इसके लिए महापौरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर रुद्रपुर के महापौर श्री विकास शर्मा ने रुद्रपुर नगर निगम द्वारा किए गए नवाचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा कूड़े के पहाड़ का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने निगम द्वारा नागरिक सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु शुरू की गई डिजिटल सेवाओं, सफाई व्यवस्था में लाए गए सुधार तथा आगामी विकास योजनाओं की भी जानकारी साझा की।

महापौर श्री शर्मा ने इस मंच के माध्यम से स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार प्रदान करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विकसित और सक्षम शहरी प्रशासन के लिए आवश्यक है कि नगर निकायों को आर्थिक, प्रशासनिक और विधिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मेलन केवल एक औपचारिक सभा नहीं, बल्कि देश भर से आए महापौरों के लिए अनुभवों के आदान-प्रदान और आपसी समन्वय का एक प्रभावशाली मंच है। माननीय केंद्रीय मंत्री सहित सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से हम सभी को नई ऊर्जा और दिशा मिली है। यह सम्मेलन एक साझा सोच और नीति निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को ईवीएम वेयर हाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का लिया गया संज्ञान। रम्पुरा क्षेत्र में फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल।