महापौर दीपक बाली ने काशीपुर में विकास कार्यों की घोषणा की

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

महापौर दीपक बाली ने काशीपुर में विकास कार्यों की घोषणा की

काशीपुर। विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और मार्गदर्शन में महापौर दीपक बाली द्वारा जहां एक तरफ़ 18 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 117 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है वही महापौर श्री वाली ने आज फिर लगभग 15 करोड 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 147 सड़कों के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों की भी घोषणा कर दी है जिन पर कुल खर्च लगभग 23 करोड 27 लाख रुपए आएगा। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से इन विकास कार्यों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। कुल मिलाकर महापौर ने आज 158 विकास कार्यों की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी को जिन 117 सड़कों के निर्माण की महापौर दीपक वाली ने घोषणा की थी उनमें से मां बाल सुंदरी डोला मार्ग का वे 13 मार्च को ही शिलान्यास कर चुके हैं जबकि बाकी बनने जा रही सड़को का उन्होंने आज हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रों के शुभारंभ के अवसर पर युद्ध स्तरीय शिलान्यास करना शुरू कर दिया हैं। नगर निगम सभागार में आज प्रेस वार्ता आयोजित कर महापौर श्री बाली ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से वायदा किया था कि वे चुनाव जीते तो शपथ लेते ही इतनी तेजी से काम करेंगे कि 90 दिन के अंदर विकास कार्यों से शहर की दिशा और दशा बदलती नजर आएगी। महापौर श्री बाली ने कहा कि काशीपुर के प्रति विशेष लगाव रखने और विकास के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उन्होंने 15 फरवरी 2025 को जिन 117 सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी उन सभी पर कार्य शुरू हो गया है और आज हिंदू नव वर्ष तथा माता के नवरात्रों के पावन अवसर पर उनके द्वारा इन सड़कों का शिलान्यास कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके अलावा तीन करोड 40 लाख रुपए की लागत से वार्ड संख्या एक की सैनिक कॉलोनी में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत पांच सड़कों का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही धरातल पर दिखाई देगा। श्री बाली ने बताया कि विकास की राह देख रहे वार्डो में नयी 147 सड़कों के निर्माण कार्यों की विज्ञप्ति समाचार पत्रो के माध्यम से प्रकाशित की जा रही है जो टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से धरातल पर बनती दिखाई देने लगेगी और इन सड़कों पर साड़े 15 करोड रुपए खर्च होंगे। कुल मिलाकर महापौर ने आज 158 विकास कार्यों की घोषणा की जिन पर 23 करोड़ 27 लाख रुपए खर्च होगा। समस्त 40 वार्डों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था हेतु अनुमानित 1 करोड़ रुपए की लागत से 2000 स्ट्रीट लाइट क्रय किए जाने हेतु ई- निविदा आमंत्रित की जा रही है। वर्ष 2020-21 से लंबित 15 वे वित्त आयोग की टाइड मदकी धनराशि से नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय अस्पताल, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन, राजकीय पॉलिटेक्निक एवं लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ सिंचाई विभाग की शासकीय बिल्डिंग में सेव वाटर सुरक्षित जीवन के तहत वर्षा के जल को संरक्षित किए जाने के उद्देश्य से दो करोड चार लाख रुपए की राशि से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट की ई – निविदा प्रकाशित की जा रही है। महापौर श्री बाली ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में मृतप्राय हो चुके तालाबों को जल संचयन पुनर्चक्रण एवं सौंदर्य करण कराए जाने के प्रति माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में प्राप्त धनराशि से वार्ड संख्या 5 कचनाल गोसाई एवं वार्ड संख्या 17 आवास विकास में दो करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से तालाबों का सौंदर्य करण, पुनरुद्धार एवं आसपास के नागरिकों बुजुर्गों एवं प्यारे बच्चों के घूमने एवं व्यायाम आदि हेतु सौंदर्य करण करने की ई – निविदा भी आमंत्रित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली राशि से नगर निगम के मुख्य मुख्य मार्गो को वायु प्रदूषण की रोकथाम और नगर की देवतुल्य जनता को स्वच्छ वातावरण दिए जाने के माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रभावी निर्देश को साकार करने हेतु अनीता नर्सिंग होम(चैती चौराहा)से खंड विकास कार्यालय के दोनों ओर, ग्लोबल हॉस्पिटल से मैनोर होटल तक दोनों ओर के साथ-साथ नगर के व्यस्ततम मार्ग नागनाथ मंदिर से पॉलिटेक्निक के पास तक दोनों ओर उच्च क्वालिटी की इंटरलॉकिंग पी सी सी पैविल्स कार्य कराए जाने हेतु ई – निविदा आमंत्रित की जा रही है। इस कार्य पर एक करोड़ 80 लाख रुपए खर्च होगें और इस कार्य के पूर्ण होने पर निश्चित रूप से काशीपुर की जनता को वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी।
विकास कार्यों के क्रम में महापौर दीपक बाली ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था हेतु सभी 40 वार्डो में संबंधित वार्ड के पार्षद के आवास के निकट ही सफाई हेतु जिम्मेदार प्रत्येक पर्यावरण मित्र, पर्यवेक्षक एवं कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के नाम व मोबाइल नंबर सहित बोर्ड स्थापना का कार्य किया जा रहा है ताकि जनता जनार्दन द्वारा सफाई कार्य से संबंधित जरूरत पड़ने पर तत्काल संबंधित व्यक्ति/ कर्मचारी से संपर्क कर समस्या के निदान की कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा सके। महापौर ने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा अपनी जनता जनार्दन को वर्षा काल में होने वाले जल भराव से बचाव हेतु नगर की जल निकासी में महत्वपूर्ण गैबिया नाले, लक्ष्मीपुर पट्टी माइनर की महेशपुरा एवं कलश मंडप होते हुए ढेला नदी के किनारे तक तली झाड़ सफाई हेतु 30 लख रुपए की धनराशि से वर्षा काल आरंभ होने से पूर्व कार्य कराए जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। महापौर श्री बाली ने यह भी बताया कि शीघ्र ही वे मुख्यमंत्री श्री धामी के आशीर्वाद से करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले और विकास कार्यों की भी घोषणा करेंगे और वह दिन दूर नहीं जब उनके द्वारा 90 दिन के भीतर शहर के होने वाले विकास कार्यों के संकल्प पूरे होते नजर आएंगे और विकास के क्षेत्र में बदलता काशीपुर नजर आएगा।

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

एमिनिटी स्कूल में बॉलीवुड फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’ का सांसद अजय भट्ट ने किया मुहूर्त

सेवानिवृत होने पर मंडी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी को दी भावभीनी विदाई