महंगा हो गया रसोई गैस सिलेंडर, जानिए कितने बढ़ गए दाम

Spread the love

Lpg Gas Cylinder Price। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने मार्च महीने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी है। आज 1 मार्च को बगैर सब्सिडी वाले 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। ताजा कीमतों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में कीमतें बिना किसी बदलाव के 899.5 रुपए पर स्थिर बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब राजधानी दिल्ली में नई कीमतें लागू होने के बाद 19 किलो के गैस सिलेंडर का नया दाम 2,012 रुपए हो गया है। नई कीमतें 1 मार्च 2022 से लागू हो गई हैं।

5 किलो के सिलेडर में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी

वहीं दूसरी ओर 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी 27 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 5 किलो के सिलेंडर की कीमत 569 रुपए होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर
में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
हर माह अपडेट की जाती है एलपीजी की कीमत
भारत में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने अपडेट की जाती है। बीते माह की बात की जाए तो फरवरी 2022 में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई थी। 14 किलो गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत अलग अलग शहरों में
दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल गैस की कीमत 105 रुपए बढ़ाकर 2,012 रुपए हो गई है। पहले कीमत 1,907 रुपए थी। कोलकाता में एक वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 108 रुपए बढ़कर 2,095 रुपए हो गई। पहले इसकी कीमत 1,987 रुपए थी। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1857 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2145.5 रुपए हो गई है।
14 किलो के सिलेंडर की नई कीमत
दिल्ली में कीमत 899.50 रुपए
कोलकाता में कीमत 926 रुपए
मुंबई में कीमत 899.50 रुपए
चेन्नई में कीमत अब 915.50 रुपए
100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची कच्चे तेल की कीमत
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई है। मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 3.12 फीसदी बढ़कर 100.99 डॉलर प्रति बैरल हो गई, वहीं दूसरी ओर WTI क्रूड का भाव 0.67 प्रतिशत बढ़कर 96.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
ऐसे चेक करें अपने शहर LPG का भाव
LPG सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए सरकारी तेल कंपनी OIC की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां सभी कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर की कीमत देख सकते हैं।

 

More From Author

नानकमत्ता पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा जिया कठायत को अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय की लैब ऑफ ऑर्निथोलॉजी द्वारा प्रतिष्ठित यंग बर्डर फेलोशिप के लिए चयनित ।

10वीं की परीक्षा के डर से बदलापुर की छात्रा ने किया खुद का अपहरण

यूपी चुनाव के छठे चरण का प्रचार खत्म, सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर सहित 57 सीटों के लिए 3 मार्च को होगी वोटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *