काशीपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने कहा

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

काशीपुर। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य ने कहा

 

कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार निकाय चुनाव से भागना चाहती है, इसीलिए उच्च न्यायालय के निर्देश के बावजूद भी निकाय चुनाव कराने को तैयार नहीं है। जसपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम बैल जुड़ी में भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी की पुत्री के विवाह समारोह में प्रतिभाग करने आये श्री आर्य ने‌ कहा कि भाजपा ने जिस तरह केदारनाथ उपचुनाव में पूरे तंत्र का इस्तेमाल किया, इसका जवाब जनता निकाय चुनाव में देने को तैयार है। साथ ही कहा कि सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि जिला पंचायत के अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि सरकार ने एक तरफ जिला पंचायत को भंग कर दिया गया है और दूसरी ओर प्रशासक के तौर पर जिला पंचायत के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। स्पष्ट है कि सरकार निकाय और पंचायत चुनाव कराने से कतरा रही है और कार्यकाल बढ़ाना चाहती है। लेकिन चुनाव संवैधानिक प्रक्रिया है, कराने ही होंगे। आर्य ने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। देश भर में हुए चुनाव में कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं, जो कि वाजिब भी हैं। कहा कि सरकार बैलेट पेपर से क्यों चुनाव नहीं कराना चाहती। सरकार इससे क्यों बचना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कि पूरा पक्ष इस मामले में एकजुट है और इस लड़ाई को और आगे ले जाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं तो भाजपा का पूरे देश के राज्यों से सफाया हो जाएगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नवदंपत्ति के वैवाहिक जीवन की खुशहाली करने की कामना करते हुए बधाई दी।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रामनगर के ग्राम कानिया में संकल्प प्रोजेक्ट के तहत महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की कार्यशाला आयोजित की जा रही है

नैनी कान्वेंट स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव की जबरदस्त धूम रही