जेसीज की आंचल वर्मा का ‘ खेलो इंडिया जूनियर नेशनल अस्मिता पेनकैक सिलाट ‘ में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

जेसीज की आंचल वर्मा का ‘ खेलो इंडिया जूनियर नेशनल अस्मिता पेनकैक सिलाट ‘ में उत्कृष्ट प्रदर्शन

रुद्रपुर l जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की दसवीं कक्षा की छात्रा आंचल वर्मा ने खेलो इंडिया अस्मिता पेनकैक सिलाट जूनियर नेशनल लीग 2025 में अंडर-39 किलोग्राम वर्ग में टैन्डिंग स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।यह स्पर्धा महाराष्ट्र के मुंबई स्थित क्राइस्ट एकेडमी स्कूल में आयोजित की गई थी। आंचल को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रु 8000 का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। विद्यालय के महासचिव सर श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने आंचल को उसकी इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा उसके शानदार प्रयास की सराहना करते हुए उसे 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया । उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए खेलसहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा । विद्यालय के प्रधानाचार्य आर० डी० शर्मा ने आंचल और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी प्रशिक्षण मैदान से लेकर भव्य मंच तक खेल जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ते है। खेल के प्रति उनका समर्पण और जुनून सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय के निदेशक श्री सुधांशु पंत, सभी अनुभाग प्रमुखों तथा समस्त शिक्षकों ने भी उसकी असाधारण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

More From Author

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही देवभूमि उत्तराखंड रुद्रपुर में नहीं बर्दाश्त होगा लव जिहाद, लैंड जिहाद

गाँधी पार्क में कल यू एस कार्निवाल सरस आजीविका मेला का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी! विधायक शिव अरोरा ने जिलाअधिकारी नितिन भदौरिया व प्रशासनिक अधिकारियो संग किया कार्यक्रम स्थल का निरक्षण

रूद्रपुर। क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ शुक्रवार को मोहनपुर नंबर दो में जिला पंचायत निधि के अंतर्गत चार लाख रुपये की लागत से शमशान घाट के सुदृढ़ीकरण एवं विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर

भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई आतंकवादी घटनाओं में मारे गए बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि…दीपक बाली

गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने पांच लोगों के काटे चालान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी